फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The owner and the workers were kept in the police station overnight for DJ and firecrackers at the marriage lawn

Lakhimpur Kheri News: मैरिज लॉन में डीजे-पटाखे पर मालिक और मजदूर रातभर कोतवाली में बैठाया

Fri, 06 Feb 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
The owner and the workers were kept in the police station overnight for DJ and firecrackers at the marriage lawn
लखीमपुर खीरी। बीती रात डीसी रोड स्थित एक मैरिज लॉन में शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने और पटाखे फोड़ने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। पड़ोस में स्थित डीएम बंगले के आसपास हो रहे शोर-शराबे से नाराज जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर एसडीएम अश्वनी कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने मैरिज लॉन के मालिक विक्की अरोरा और पटाखे फोड़ रहे एक दिहाड़ी मजदूर को पकड़कर कोतवाली ले जाकर रातभर के लिए हिरासत में रखा। दोनों को सुबह तक ही छोड़ा गया।
विज्ञापन

घटना के बाद उत्सव लॉन एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गेस्ट हाउस संचालक जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन मौर्या ने कहा कि सड़क पर हो रहे शोर और पटाखेबाजी में गेस्ट हाउस संचालकों की कोई सीधी भूमिका नहीं होती और वे ऐसे मामलों को रोक नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए रात में डीजे और शोर-शराबे पर पूरी तरह प्रतिबंध है। किसी भी ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काफी देर तक चली बातचीत के बावजूद समाधान नहीं निकल पाया, जिससे एसोसिएशन के लोग नाराज होकर लौट गए।

दोपहर बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया, लेकिन प्रशासन की यह कार्रवाई गेस्ट हाउस संचालकों में नाराजगी पैदा कर गई। इस दौरान संरक्षक सुशील कुमार मल्होत्रा, कीर्ति वर्मा, महावीर प्रसाद, पिंकू शाह, प्रकाश अरोरा, राम बहादुर वर्मा सहित कई संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed