फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The nets used for fishing jammed the hume pipes of Rapta bridge

Lakhimpur Kheri News: मछली पकड़ने के लिए लगाए जाल ने रपटा पुल के ह्यूम पाइप किए जाम

Thu, 04 Sep 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 04 Sep 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
The nets used for fishing jammed the hume pipes of Rapta bridge
बिजुआ। विकास खंड बिजुआ में मछुआरों की करतूत से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पकरिया सललिहा ग्राम पंचायत में बने रपटा पुल पर कुछ मछुआरों ने पानी निकासी के पंपों को जाम कर दिया। अवर अभियंता की चेतावनी के बाद जाल को हटाया गया।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। सरकार ने पानी के निकासी के लिए नहर, नाला और रपटा पुल का निर्माण करवाया था। मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए ह्यूम पाइपों को जाल लगाकर बंद कर दिया। इससे पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन

कई बार समझाने के बावजूद मछुआरे जाल नहीं हटा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता से की। बुधवार को मौके पर पहुंचे अवर अभियंता ने देखा कि लिंक मार्ग पर पानी बह रहा है। मछुआरों ने जाल लगाकर सभी पाइप बंद कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद मछुआरों ने जाल हटाकर पानी निकलने का रास्ता साफ किया। पानी बंद होने की वजह से आसपास के खेतों में पानी जमा हो गया था। इससे किसानों की फसल प्रभावित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed