फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The narrator cheated by saying that you will get double the amount of donation you give

UP: जितना दान दोगे उसका दोगुना मिलेगा... कहकर कथावाचक ने ग्रामीणों से की ठगी; हैरान कर देगी करतूत

Sat, 28 Jun 2025 05:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 28 Jun 2025 05:03 PM IST
सार

पसगवां थाना क्षेत्र के पिपरोला कुंअरपुर में भागवत कथा करने आए कथावाचक ने कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर ली। उसने लोगों को घरों में सोना दबा होने का झांसा दिया था। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। 

विज्ञापन
The narrator cheated by saying that you will get double the amount of donation you give
आरोपी कथावाचक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के पिपरोला कुंअरपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को कथावाचक ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया। उसने ग्रामीणों से कहा था कि जितना दान दोगे, उसका दोगुना धन तुम्हें घर में गड़ा हुआ मिलेगा। झांसे में आकर लोगों ने नकद रुपये व आभूषण दे दिए। उसकी बात असत्य निकलने पर पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि होली के त्योहार के करीब उनके गांव में एक व्यक्ति आया था। उसने अपना नाम करन व शाहजहांपुर के जलालाबाद निवासी बताया। वह शक्ल और सूरत से किन्नर जैसा दिखता है।उसने गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराने के लिए कहा। इसके बाद गांव के ही कई लोगों और रिश्तेदारों ने कथा सुनी।
विज्ञापन


आरोपी बोला- घर में दबा है सोना 
उसने यजमानों से कहा कि उनके घर में करोड़ों रुपयों का सोना है। पूजा करनी पड़ेगी। जितना धन उन्हें दान में दोगे, उसका कई गुना सोना मिलेगा। कहा कि यह किसी को बताना मत। उनकी बातों में आकर गांव निवासी रामलाल से छह लाख रुपये नकद, सोने का एक कंगन, तीन अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, एक नकबेसर और मुंशी से दो लाख रुपये नकद, सोने का एक हार, एक सोने का कड़ा तथा रामलखन ने दो लाख बीस हजार रुपये और सोने की एक चेन ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें-  शाहजहांपुर सड़क हादसा: चंद दिन भी नहीं टिकी नई कार खरीदने की खुशी, दोनों दोस्तों ने साथ ली आखिरी सांस

 

एक बीघा जमीन और एक प्लाॅट का बैनामा करा लिया। पड़ोसी गांव कमतरा की देवकी से एक लाख रुपये नकद और एक हार ले लिया तथा नौ बीघा खेत का बैनामा करा लिया। मोहम्मदी थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर कलां निवासी राजकमल से छह लाख रुपये नकद, सोने का एक हार और आठ सोने की चूड़ी आदि ले गया।

एक ग्रामीण के घर में एक संदूक में ठग ने ईंट भरकर बंद कर दिया। निर्धारित समय के बाद संदूक खोलने के लिए कहा, लेकिन गृहस्वामी ने जब संदूक खोला तो उसको सोने की ईंट की जगह भट्ठे की ईंट मिलीं। गृहस्वामी और उसके अन्य साथियों को ठगी का एहसास हुआ, लेकिन तब तक ठग निकल चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed