{"_id":"6ac2974d87e95b0bd2067df4","slug":"the-floods-destroyed-the-homes-of-many-villagers-forcing-them-to-live-on-the-roadside-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186717-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बाढ़ से कई ग्रामीणों के घर गिरे, सड़क किनारे रहने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बाढ़ से कई ग्रामीणों के घर गिरे, सड़क किनारे रहने को मजबूर
Sun, 04 Oct 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
मंझली पुरवा निवासी रामबहादुर का बाढ़ के पानी में गिरा घर। संवाद
निघासन। लालपुर पंचायत के कई गांवों में लगातार दूसरी बार बाढ़ का पानी भरने से कई ग्रामीणों के मकान धराशाई हो गए। घर गिरने के बाद प्रभावित परिवार सड़क किनारे त्रिपाल डालकर रहने के लिए मजबूर हैं।
गांव बुद्धापुरवा निवासी संजय, सोबरन, राकेश, बलराम और रामधार के मकान बाढ़ के पानी से गिर गए हैं। मंझलीपुरवा में रामबहादुर, शशिकुमार, बहादुर और रमेश के घर भी पानी की चपेट में आकर धराशायी हो गए। तमोलिनपुरवा निवासी झब्बूलाल और दिनेश, टॉपरपुरवा निवासी रामनाथ तथा लोनियनपुरवा निवासी हीरालाल समेत कई अन्य ग्रामीणों के घर भी बाढ़ के पानी से गिरने की बात सामने आई है।
मंझलीपुरवा निवासी अमृतलाल और दुजई ने बताया कि उनके घरों सहित आस-पास करीब एक माह से पानी भरा हुआ है। पानी के चलते घर में रहना मुश्किल हो गया है। ऐसे में वे निघासन-झंडी मार्ग के किनारे त्रिपाल डालकर रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
तहसीलदार देवेंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को मौके पर भेजकर प्रभावित परिवारों का सर्वे कराया जाएगा। जांच के बाद नियमानुसार अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।