फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The names of Vishwambhar, Seema and Madhavi were registered in the world record

Lakhimpur Kheri News: विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुए विश्वंभर, सीमा और माधवी के नाम

Sun, 04 Oct 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 04 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The names of Vishwambhar, Seema and Madhavi were registered in the world record
आयोजन के दौरान सीतापुर की कवित्री सीमा मिश्रा की पुस्तक का विमोचन करते अतिथि। संवाद
गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। मोहम्मदी मार्ग स्थित राॅयल पैलेस में चल रहे छोटी काशी काव्य कुंभ विश्व रिकॉर्ड प्रयास के तीसरे दिन 51 घंटे पूरे हुए। इस दौरान व्यक्तिगत रिकॉर्डधारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

रविवार को कपिलश के संरक्षक प्रोफेसर विश्वंभर शुक्ल को अधिकतम गीतिका लेखन का विश्व रिकॉर्ड ‘द हाईएस्ट नंबर ऑफ गीतिका पोयम्स रिटेन बाई एन इंडिविजुअल’ का प्रमाणपत्र मिला। कपिलश सीतापुर जिलाध्यक्ष सीमा मिश्रा संजसी की पुस्तक ‘श्याम सलोने’ का विमोचन हुआ। बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे ‘फर्स्ट पोयटिक बुक इन सार छंद डिवोटेड टु लॉर्ड कृष्णा’ के रूप में दर्ज किया।
विज्ञापन

हरदोई की माधवी निधीश त्रिवेदी की पुस्तक ‘लोक माधवी’ को ‘फर्स्ट मल्टीलिंगवल फोक सॉन्ग सिंगल पब्लिश्ड कलेक्शन इन ऐट लेंग्वेज’ के रूप में प्रमाणपत्र दिया गया। द बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के समीर सिंह ने तीनों को प्रमाणपत्र, बैज, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे दिन डॉ. अंजू भोगल, सुबोध कुमार शर्मा शेरकोटि, प्रतोष मिश्र, डॉ. संजीव सारस्वत तपन, मनोज शुक्ल मनुज, नीरज नीरू, वीर पटेल, रमाकांत चौधरी, मीनाक्षी शुक्ला, संदीपिका दीक्षित, प्रतिभा सिंह और चैतन्य चेतन ने गीतपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed