{"_id":"faecacb9c50c4b3e19e6caa946d35bcf","slug":"the-mother-kaalaraatri-students-appeared-on-buddha-purnima-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने किए मां कालरात्रि के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने किए मां कालरात्रि के दर्शन
पलियाकलां
Updated Sat, 02 May 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
द इंडियन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्ले ग्रुप और नर्सरी के बच्चों ने दुधवा रोड स्थित मंदिर जाकर मां कालरात्रि के दर्शन किए। मंदिर के पुजारी ने मां कालरात्रि की महिमा का वर्णन किया और छात्र-छात्राओं को प्रसाद दिया।
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर द इंडियन एकेडमी के बच्चों को दुधवा रोड स्थित मां कालरात्रि मंदिर ले जाया गया। जहां उन्होंने मां का दर्शन और पूजन किया। इस अवसर पर बच्चों ने जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मंदिर के पुजारी ने सभी बच्चों को तिलक लगाया और मां दुर्गा और मां कालरात्रि की महिमा का यशगान करते हुए प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्ले ग्रुप और नर्सरी की सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। मां कालरात्रि मंदिर के दर्शन के बाद बच्चों ने बजाज हिंदुस्थान मिल परिसर में स्थापित मंदिर के भी दर्शन किए।
स्कूल के प्रबंध निदेशक उमेश गुप्ता ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने उत्सुकता पैदा करने के लिए स्कूल के बच्चों को प्रोत्साहित किया और देशसेवा और समाज सेवा की प्रेरणा भी दी।