फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The miscreants had entered with the intention of killing and not stealing

Lakhimpur Kheri News: चोरी नहीं जान से मारने की नियत से घुसे थे बदमाश

Wed, 03 Jul 2024 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The miscreants had entered with the intention of killing and not stealing
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में रविवार यानी 30 जून की रात ग्राम गोंदिया निवासी सुखविंदर के घर में चोर दाखिल हुए थे। चोर घटना को अंजाम दे पाते इससे पहले ही मशीन का ढक्कन गिरने से सुखविंदर जाग गया। पकड़े जाने के डर से चोरों ने सुखविंदर पर फायर झोंक दिया। शोर शराबा सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए और एक चोर को पकड़ लिया। चोर ने कबूल किया कि वह चोरी के इरादे से नहीं, बल्कि जान से मारने की नीयत से घर में घुसे थे। उसने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम गोधिंया निवासी सुखविंदर के घर पर चोरों ने धावा बोला था। चोर झाले की दीवार फांदकर घुसे थे। सुखविंदर के जाग जाने और पकड़े जाने के डर से एक चोर ने गोली मार दी। गोली कंधे के नीचे पेट में जा लगी। इससे सुखविंदर लहूलुहान हो गया था। गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य भी जाग गए। परिजनों के शोर शराबे में दो चोर तो मौके से फरार हो गए, जबकि एक चोर को परिजनों ने दबोच लिया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम बीरज कुमार उर्फ नेता बताया।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस के आने से पहले चोर से घटना को लेकर पूछताछ की। चोर ने कबूल किया कि वह साथियों के साथ चोरी करने के इरादे से नहीं, बल्कि सभी को मारने की नीयत से घुसे थे। इस बात का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने बीरज कुमार से पूछताछ की और उसके दो साथियों अरुण कुमार व राजेंद्र यादव निवासी नौरंगाबाद को चोरी का खुलासा करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, परिजन चोरी के इस खुलासे से नाखुश दिखाई दे रहे हैं। सुखविंदर सिंह के भाई सतनाम सिंह का कहना है कि परिजन और सिख समुदाय के लोग इस घटना को चोरी की घटना नहीं मान रहे हैं। इसको लेकर मंगलवार को गोंधिया गुरुद्वारे में बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि अगर पुलिस सही खुलासा नहीं करती है तो बुधवार को सिख समुदाय का प्रतिनिधि मंडल एसपी से मिलकर सही खुलासे के लिए मांग करेगा।

चोर ने कबूल की जान से मारने वाली बात
वायरल हो रहे वीडियो में पकड़ा गया आरोपी यह कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि वह सभी झाले पर कत्ल करने आए थे। चोरी के इरादे से नहीं आए थे। उसने वीडियो में चार-पांच नाम भी बताए हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार करना तो दूर पूछताछ तक नहीं की है। इससे सुखविंदर सिंह के परिजनों व सिख समुदाय में आक्रोश व्याप्त है। सुखविंदर सिंह के भाई सतनाम सिंह ने बताया कि सुखविंदर सिंह की बेटी को लेकर एक मुकदमा न्यायालय में बेटी की ससुराल वालों से चल रहा है और उसे मुकदमे को खत्म करने के लिए बेटी की ससुराल वाले काफी दबाव डाल रहे थे। इस मामले में उनका हाथ हो सकता है।


सुखविंदर सिंह की बेटी का मुकदमा ससुराल वालों से चल रहा है, जो उसी गांव नौरंगाबाद के हैं, जहां के आरोपी हैं। परिवार वाले लड़की की ससुराल वालों को मुकदमे में शामिल करने का दबाव बना रहे हैं, जो संभव नहीं। अगर परिवार वाले विवेचना से संतुष्ट नहीं है तो विवेचना ट्रांसफर करवाकर दूसरे से करा सकते हैं। - इंद्रजीत सिंह, एसओ, भीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed