फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The message of tiger conservation came in colours, Khushboo Pratham

Lakhimpur Kheri News: रंगों में उतरा बाघ संरक्षण का संदेश, खुशबू प्रथम

Wed, 29 Jul 2026 11:11 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 29 Jul 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The message of tiger conservation came in colours, Khushboo Pratham
पलिया की नेचर सोसायटी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत: संस्था
पलियाकलां। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर द नेचर सोसाइटी ने कला प्रतियोगिता कराई। नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने तूलिका और रंगों के माध्यम से बाघों की खूबसूरती और उनके संरक्षण का संदेश जीवंत ढंग से उकेरा।
विज्ञापन

श्रीराम लीला इंटर कॉलेज की खुशबू प्रथम, सरस्वती विद्या मंदिर की अपर्णा द्वितीय और पलिया मांटेसरी की सृष्टि तृतीय रहीं। अन्य सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि वरुण गुप्ता और विशिष्ट अतिथि रत्ना वाजपेयी ने युवाओं व बच्चों को बाघों की घटती संख्या के प्रति जागरूक करते हुए पर्यावरण संतुलन का महत्व बताया। द नेचर सोसाइटी के अध्यक्ष शेखर श्रीवास्तव ने बाघ संरक्षण पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष विक्रम कुमार और रवि राज शर्मा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सोसाइटी के सदस्य अनामिका, रवि कुमार, मानवी नाग, श्रेया यादव, विवेक कुमार, कनिष्क और अनूप सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
----------------
विद्यार्थियों को बाघों का महत्व बताया, विजेता पुरस्कृत
मैलानी। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन विभाग ने श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में बाघ संरक्षण विषय पर लेखन व ड्राइंग प्रतियोगिता कराई। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर बाघों के महत्व और संरक्षण के बारे में बताया गया।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की मैलानी रेंज की ओर से सुबह 10 बजे शुरू कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी मैलानी सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर साल 29 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लुप्तप्राय बाघों के संरक्षण के प्रति वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना है। वनों की सुरक्षा और ईको सिस्टम के लिए बाघों का संरक्षण जरूरी है।

बाघ संरक्षण विषय पर लेखन व ड्राइंग प्रतियोगिता में शालिनी प्रथम, सुमित द्वितीय, दिव्यांशु तृतीय और काजल चौथे स्थान पर रहीं। सभी को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद वर्मा, वन दरोगा कामता प्रसाद, राहुल वर्मा, प्रदीप पांडे सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed