फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The message of a healthy life resonated across the district on International Yoga Day.

Lakhimpur Kheri News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में गूंजा स्वस्थ जीवन का संदेश

Sun, 21 Jun 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The message of a healthy life resonated across the district on International Yoga Day.
योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। शहर के राजापुर मंडी में जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल रहे। इस अवसर पर नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी, डीएम अंजनी कुमार, सीडीओ अभिषेक कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एसडीएम अश्वनी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


योग प्रशिक्षक प्रिंस बरनवाल और कुलदीप वर्मा ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया। जिला कारागार में जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया की अगुवाई में हुए योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जेल के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवकली में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, संकाय सदस्यों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योग शिक्षिका शालू गुप्ता की अगुवाई में विभिन्न योगासनों, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अंजू जलोटा, प्रधानाचार्य श्रवण कुमार अवस्थी समेत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोदिनी योग प्रेरणा केंद्र व आईएनओ की ओर सनातन धर्म बालिका इंटर कॉलेज में योग दिवस पर विभिन्न मुद्राएं कराई गईं। भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने योग किया। मुख्य अतिथि गोपालजी अग्रवाल समेत आशू मिश्रा, राजेश मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, रमेश चंद्र मिश्र मौजूद रहे।

भारतीय योग संस्थान महिला जिला इकाई ने काशीनगर में सामूहिक रूप योग कार्यक्रम मनाया। कार्यक्रम जिला प्रधान अर्चना श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। संयोजक राम टहल वर्मा रहे व मुख्य अतिथि के रूप में आर्यकन्या इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त प्रो. हिंदी विभाग इंदू मिश्रा रहीं।

महिला पतंजलि योग समिति की ओर से जिला प्रभारी सोनिया दीक्षित के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी सोनिया दीक्षित ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन की शांति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक जीवन जीने की कला है।
---
फाेटो-37
पलियाकलां। मुख्य आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ। प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने आभार जताया और नपा अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता ने अध्यक्षता की। इसके साथ ही बजाज चीनी मिल प्रांगण में यूनिट हेड ओपी चौहान के नेतृत्व में तथा दुधवा टाइगर रिजर्व मुख्यालय में एनसीसी कैडेट्स, वन विभाग के अधिकारियों व स्टाफ ने योगाभ्यास किया। कोतवाली में सीओ जितेंद्र सिंह परिहार व कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने योग किया।

धौरहरा। तहसील परिसर में तहसीलदार आदित्य विशाल के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगासन किए। कोतवाली धौरहरा में प्रभारी निरीक्षक दिनेश शर्मा, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ शमशेर बहादुर सिंह, ईसानगर थाना परिसर में थाना प्रभारी बृजेश सिंह तथा खमरिया थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक निर्मल तिवारी ने पुलिस कर्मियों के साथ योगाभ्यास किया।

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

योग के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed