फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The melting snow of the mountains left shivers in the valley

Lakhimpur Kheri News: पहाड़ों की पिघलती बर्फ से तराई में छूटी कंपकंपी

Fri, 16 Jan 2026 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Jan 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
The melting snow of the mountains left shivers in the valley
ठंड और कोहरे के कारण आंबेडकर पार्क के पास अलाव तापते लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। तराई क्षेत्र में एक बार फिर ठंड का असर तेज हो गया है। पहाड़ों पर जमी बर्फ के पिघलने और वहां से आ रही ठंडी हवा से तराई के लोगों की कंपकंपी छूट रही है। न्यूनतम तापमान तीन दिन में दो डिग्री कम हो गया। घने कोहरे का प्रभाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री फिसलकर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम पारा भी तीन दिन में दो डिग्री खिसककर 6 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह से कोहरे की चादर ने पूरे जिले को ढक लिया। चली बर्फीली हवा से लोग घरों में कैद रहे। दोपहर करीब 12 बजे हल्की धूप ने दर्शन दिए लेकिन ठंड और हवाओं के आगे वह भी बेअसर रही। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंट अलर्ट व रविवार को यलो अलर्ट जारी कर घने कोहरे का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

ठंड में पलिया-भीरा मार्ग पर इन दिनों सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। घने कोहरे की वजह से सड़क पर शून्य दृश्यता है। वाहनों की तेज लाइटें भी सफेद कोहरे की चादर को भेदने में नाकाम साबित हो रही हैं। मझगईं, संपूर्णानगर, पलिया व चंदनचौकी जैसे सीमावर्ती इलाकों में भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। यहां ठंड की मार सबसे ज्यादा व्यापारियों पर पड़ रही है। बाजारों में खरीदारों की अनुपस्थिति ने व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण ठंड व शीतलहर को देखते हुए चल रही स्कूलों की छुट्टी बृहस्वापतिवार को पूरी हो गईं। विद्यालय खुलते ही स्कूली बच्चे कंधे पर बैग लेकर कांपते हुए स्कूल पहुंचे। हालांकि, भीषण ठंड को देखते हुए दोपहर में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में शनिवार तक शैक्षणिक कार्य बंद रखने के निर्देश दिए।
---------------------------

तारीख अधिकतम न्यूनतम
10 जनवरी :: 16 8

11 जनवरी :: 16.2 8.2

12 जनवरी :: 17.8 8

13 जनवरी :: 21 8.8
14 जनवरी :: 23 8

15 जनवरी :: 23 7

16 जनवरी :: 19 6

नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में
----------------------------
चिकित्सकों की चेतावनी बदलते मौसम में रखे सेहत का ध्यान
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रोहित पाठक ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। भीषण ठंड और बर्फीली हवा से बचने के लिए अधिक से अधिक गर्म कपड़े पहनें। कान व सिर को ढककर रखें। खासकर बच्चे व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखें।
----------------------------
गेंहू को फायदा तो सब्जियों की फसल को हो सकता है नुकसान
कृषि वैज्ञानिक डॉ. सुहेल ने बताया कि यह मौसम सब्जियों की फसल के लिए नुकसानदायक है। कोहरे और पाले की वजह से आलू, मटर, टमाटर, मिर्च में झुलसा रोग लगने की प्रबल आशंका होती है। इसलिए मटर में सल्फर के स्प्रे के साथ अन्य सब्जियों में दवाओं का छिड़काव जरूर कराएं। हालांकि, यह मौसम गेहूं और मसूर की फसल के लिए मुफीद साबित हो रहा है।

ठंड और कोहरे के कारण आंबेडकर पार्क के पास अलाव तापते लोग। संवाद

ठंड और कोहरे के कारण आंबेडकर पार्क के पास अलाव तापते लोग। संवाद

ठंड और कोहरे के कारण आंबेडकर पार्क के पास अलाव तापते लोग। संवाद

ठंड और कोहरे के कारण आंबेडकर पार्क के पास अलाव तापते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed