{"_id":"6a2c442020d321209e0516ae","slug":"the-main-roads-of-the-city-will-be-illuminated-with-rs-85-lakh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-177424-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 85 लाख से जगमग होंगी शहर की प्रमुख सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 85 लाख से जगमग होंगी शहर की प्रमुख सड़कें
Fri, 12 Jun 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सदर चौराहे से संकटा देवी जाने वाली सड़क, यहां लगाई जाएंगी डिजाइनर लाइटें। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के सुंदरीकरण के दूसरे चरण में नगर पालिका 85 लाख रुपये की लागत से दो प्रमुख मार्गों पर डिजाइनर खंभे और एलईडी लाइटें लगाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ठेकेदार को अगले दो से चार दिन में काम शुरू कर इसी माह पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर पालिका के अनुसार, संकटा देवी चौराहे से सदर चौराहा और सदर चौराहे से मेन रोड होते हुए आर्यकन्या चौराहा तक सड़क के दोनों ओर 20-20 मीटर की दूरी पर डिजाइनर खंभे लगाए जाएंगे। इन पर आधुनिक एलईडी लाइटें स्थापित की जाएंगी, जिससे बेहतर और एक समान प्रकाश व्यवस्था मिलेगी।
परियोजना पर करीब 85 लाख रुपये खर्च होंगे। इसमें संकटा देवी चौराहा-सदर चौराहा मार्ग पर लगभग 47 लाख और सदर चौराहा-आर्यकन्या चौराहा मार्ग पर करीब 38 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं है। पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि कार्य पूरा होने पर शहर की सुंदरता बढ़ेगी और राहगीरों को बेहतर सुविधा मिलेगी। संवाद