फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The main road is dilapidated, it will take the form of a pond during rains

Lakhimpur Kheri News: मुख्य मार्ग जर्जर, बरसात में तालाब का लेंगे रूप

Sat, 21 Jun 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
The main road is dilapidated, it will take the form of a pond during rains
इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहे की ओर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के कई मुख्य मार्ग जर्जर हाल में है। जिम्मेदारों ने समय रहते इनकी मरम्मत नहीं करवाई। अब बारिश में जलभराव के बाद ये तालाब का रूप ले लेंगे। इस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतें होंगी। साथ ही हादसे का खतरा भी उन पर मंडराएगा। अधिकारियों ने कुछ सड़कों के लिए टेंडर जल्द जारी होने की बात कही है।
विज्ञापन


शहर में इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग व आंबेडकर चौराहे से कंपनी बाग की ओर जाने वाला मार्ग काफी खराब है। कंपनी बाग से जीजीआईसी होते हुए दुख हरण नाथ मंदिर की ओर और बस स्टेशन के सामने वाले मार्ग की हालत भी ठीक नहीं है। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी सतह के कारण वाहन चालकों व खासकर पैदल यात्रियों को खासी दिक्कतें होती हैं। नगर पालिका के अनुसार, इन सड़कों के बनने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। बजट पास भी हो गया है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन



रोडवेज बस स्टेशन के सामने का हाल सबसे बुरा है। पेट्रोल पंप के सामने बड़ा गड्ढा है। यह स्थिति काफी समय से है। इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर तो अक्सर ई-रिक्शा पलटने से लोग घायल हो रहे हैं। यही हाल आंबेडकर चौराहे से कंपनी बाग की ओर जाने वाला मार्ग और कंपनी बाग से जीजीआईसी होते हुए दुख हरण नाथ मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग का भी है। इन पर बने गड्ढों में बरसात के पानी भर जाने से ज्यादा दिक्कत होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------लोग बोले-अब तक हो जाना चाहिए था कार्य--------------

स्थानीय दुकानदार केसी मिश्रा ने बताया कि बरसात में सड़कों पर कीचड़ और पानी जमा हो जाता है, जिससे दुकानों तक ग्राहक नहीं पहुंच पाते। स्थानीय निवासी मो. शारिफ ने कहा कि ये शहर के मुख्य मार्ग हैं। फिर भी इनकी हालत बद से बदतर है। प्रशासन को बरसात से पहले मरम्मत करा लेनी चाहिए थी। इसके लिए कई बार नगर पालिका और जिला प्रशासन को अवगत भी कराया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

---------------------------------------------
इस संबंध में डीएम के साथ बैठक हुई है। टेंडर भी करा दिए गए हैं, लेकिन टेंडर कम आने की वजह से दोबारा से प्रक्रिया शुरू होनी है। आंबेडकर पार्क से कंपनी बाग तक सड़क बहुत जल्द बनने जा रही है, क्योंकि उसका चौड़ीकरण भी होगा। बस स्टेशन वाली सड़क भी इसके साथ ही बनेगी। इमली चौराहे से मेला मैदान तक जाने वाली सड़क अगले बजट में बनवाई जाएगी।
संजय कुमार, ईओ, नगर पालिका परिषद

इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहे की ओर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहे की ओर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहे की ओर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

इमली चौराहे से मेला मैदान चौराहे की ओर जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed