फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The lack of cash problems grew, many were replaced scuffle

कैश की कमी से बढ़ी परेशानी, कई जगह हुई धक्का मुक्की 

Wed, 23 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 23 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
The lack of cash problems grew, many were replaced scuffle
नोट बंद - फोटो : अमर उजाला
बांकेगंज डाकखाने में दो दिनों से नहीं है कैश
विज्ञापन

अन्य जगह भी कैश की कमी से परेशान रहे लोग

 पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने के बाद पैदा हुई कैश की दिक्कत जिले में बुधवार को भी बनी रहीं। कैश खत्म होने के कारण बुधवार दोपहर अधिकतर बैंक बंद हो गए। जिस पर लाइन में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। कुछ स्थानों पर लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।
सुबह से ही एटीएम और बैंक शाखाओं पर लंबी कतारें लग गईं। इससे उपभोक्ता कई घंटे लाइनों में लगे रहे। पर्याप्त मात्रा में जिले को कैश न मिल पाने के कारण कई जगहों पर बैंकें कैश खत्म होने के कारण भुगतान नहीं कर सकी। इससे सुबह से लाइन में लगे लोग इंतजार के बाद मायूस होकर अपने घरों को लौट गए। 
विज्ञापन

बांकेगंज। डाकघर में दो दिनों से कैश नहीं है। इससे डाकघर में नोट बदलवाने आने वाले लोगों को लौटना पड़ रहा है। डाकघर के पोस्ट मास्टर मुकेश यादव ने बताया कि डाकघर को दो दिनों से कैश नहीं मिला है, जिससे दिक्कत आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नोट बंदी के बाद से नगर की बैंकों में लेन देन करने वालों की लाइनें अभी टूटी नहीं हैं। सुबह बैंक खुलने से पहले बैंक के बाहर लाइन में लगे लोग शाम को बैंक बंद होने के बाद ही वापस लौटते हैं। कैश की कमी के कारण नगर में दो-तीन एटीएम चल पाते हैं। लखीमपुर रोड इलाहाबाद बैंक में पिछले दो दिन से कैश की कमी रही। बैंक मैनेजर रूपेश कुमार ने बताया कि करेंसी की कमी है, एक्सचेंज बंद है, खाते से लोगों को दो हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी, कारपोरेशन, एक्सिस बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई में कैश की कमी बनी रही। 
ममरी। कैश के अभाव में बुधवार को इलाहाबाद बैंक, हैदराबाद की पंजाब नेशनल बैंक का ताला खुलते ही खातेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार को भी कैश कम होने से बैंक प्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने दो हजार रुपये भुगतान किया। इसके बाद भी कई लोग भुगतान पाने से वंचित रह गए।
धौरहरा। एसबीआई की शाखा को छोड़कर सभी जगहों पर भुगतान की दिक्कत रही। सबसे खराब हालत कफारा स्थिति बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा की रही। बुधवार को पेमेंट के इंतजार में सुबह सात बजे से लाइन में खड़े लोगों में से मात्र सौ खाता धारकों को ही भुगतान मिल सका।
जंगबहादुरगंज। जेबीगंज स्थित इलाहाबाद बैंक ने बुधवार को भुगतान नहीं किया। स्टेट बैंक में ढाई हजार रुपये तक के सिक्के दोपहर बाद चंद लोगों को दिए गए। भुगतान न होने के कारण गन्ना की छिलाई, ढुलाई में किसानों को परेशानी हो रही है।
 
नोट लेने बेटे साथ बैंक पहुंचा नेत्रहीन
ममरी। कसबे की इलाहाबाद बैंक में बेटे पवित्र कुमार के साथ रबी फसल की बुआई के लिए रुपये निकालने आए ग्राम बांसबेरिया निवासी नेत्रहीन तौले राम को भी भीड़ में धक्का मुक्की से दो चार होना पड़ा। ड्यूटी पर मौजूद दरोगा नरेंद्र सिंह ने जैसे तैसे उसे गेट के भीतर पहुंचाया। फिर भी बैंक में कैश की कमी के चलते उसे मात्र दो हजार के एक नोट से संतोष करना पड़ा।
 
बैंक में चार दिन से नहीं है कैश, परेशानी
गोला गोकर्णनाथ। रोशननगर की इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में चार दिन से कैश नहीं है, जिससे खाता धारक परेशान हैं। जरूरतमंद सुबह से ही लाइन बनाकर खड़े हो जाते हैं, जिन्हें दोपहर बाद कैश न होने की बात बैंककर्मियों द्वारा बताई जाती है, जिससे उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ रहा है।

 
एसबीआई का नए नोट देने में सफल हुआ एटीएम
बांकेगंज। स्टेट बैंक की इकलौती एटीएम मशीन को रिकैलिब्रेट कर नए नोटों के अनुकूल कर दिया गया। बांकेगंज एसबीआई के शाखा प्रबंधक बीएन शर्मा ने बताया कि बैंक के बाहर लगी एटीएम मशीन बुधवार से शुरू हो गई है। असुविधा से बचने के लिए कार्डधारक अपने बैंक एकाउंट से आरबीआई के निर्देशों के अनुरूप पैसे निकाल सकते हैं। उधर एटीएम मशीन के चालू होने से खातेदारों ने राहत की सांस ली है।
 
पंद्रह दिन से बंद पड़ा एटीएम
धौरहरा। बैक ऑफ बड़ौदा का एटीएम आज 15वें दिन भी कैश न होने के कारण बंद रहा। लोग बैंक और एटीएम के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed