{"_id":"6a494a05a386141b770b3e31","slug":"the-izzatnagar-gorakhpur-express-will-not-run-to-gorakhpur-from-the-7th-to-the-9th-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-179027-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से नौ तक गोरखपुर नहीं जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से नौ तक गोरखपुर नहीं जाएगी
Sat, 04 Jul 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से नौ जुलाई तक गोरखपुर नहीं जाएगी। यानी इन तीन दिनों तक एक्सप्रेस से गोरखपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के मुताबिक, पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-बुढ़वल खंड पर स्थित गोंडा और गोंडा कचहरी स्टेशनों के बीच पांच किमी तीसरी लाइन के प्री-नॉन इंटरलाॅक, नॉन इंटरलॉक कार्य व दस जुलाई को मुख्य संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के चलते इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन सात से नौ जुलाई तक पीलीभीत से लखनऊ जंक्शन के बीच ही होगा। ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस सात से नौ जुलाई तक गोरखपुर के स्थान पर लखनऊ जंक्शन से सुबह छह बजे चलाई जाएगी और इस अवधि में यह गाड़ी गोरखपुर से बादशाह नगर के बीच निरस्त रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस सात से नौ जुलाई तक गोरखपुर के स्थान पर लखनऊ जंक्शन पर रात 22:45 बजे यात्रा समाप्त करेगी और इस अवधि में यह गाड़ी बादशाह नगर से गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। संवाद