{"_id":"68a607bede1e5cd2e90a67c9","slug":"the-issue-of-sugarcane-payment-and-tagging-with-urea-was-raised-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-153667-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ना भुगतान और यूरिया के साथ टैगिंग का उठा मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ना भुगतान और यूरिया के साथ टैगिंग का उठा मुद्दा
Wed, 20 Aug 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 20 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्या सुनते सीडीओ अभिषेक कुमार। स्रोत : विभाग
लखीमपुर खीरी। विकास भवन सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। करीब दो घंटे चले किसान दिवस में किसानों की समस्याओं को सुना गया। साथ ही किसानों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
किसान दिवस में किसानों ने गन्ना भुगतान का मुद्दा रखा। बोले समय पर गन्ना भुगतान न होने पर काफी दिक्कतें होती है। कुछ किसानों ने खाद के साथ अन्य सामग्री थमाने का मुद्दा रखा। बोले, प्राइवेट दुकानदार बिना अन्य सामग्री दिए यूरिया नहीं देते है। एक किसान ने गोबर से विभिन्न प्रकार के उत्पादों से संबंधित जानकारी के बारे में पूछा तो उनको मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क कराया।
गन्ना भुगतान के बिंदु पर जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश ने कहा कि भुगतान को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। खाद के साथ टैगिंग पर सीडीओ अभिषेक कुमार ने कि अभियान चलाकर कार्रवाई की बात कही। बोले, अगर कोई गड़बड़ी करते हुए मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपकृषि निदेशक गिरीश चंद्र ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।