फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The intellectuals enumerated the merits of the schemes and also pointed out their shortcomings

Lakhimpur Kheri News: प्रबुद्धजनों ने गिनाईं योजनाओं की खूबियां, कमियां भी रखीं सामने

Wed, 15 Jul 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The intellectuals enumerated the merits of the schemes and also pointed out their shortcomings
प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी। स्रोत: पार्टी
लखीमपुर खीरी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार देर रात मेला रोड स्थित शिव शक्ति लॉन में आयोजित प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम में प्रबुद्धजनों से सीधा संवाद कर उनके सुझाव और समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

उन्होंने सामने आईं समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी और क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा भी मौजूद रहे। संवाद के दौरान राममोहन, धर्मेंद्र शुक्ल, धर्मचंद्र जैन और सरदार अमरजीत अजमानी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ गिनाने के साथ उनके क्रियान्वयन में आ रही कमियों और जनसमस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संवाद में सामने आए सुझावों और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष गुप्ता रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष रामजी मौर्य, राहुल मिश्रा, उमाशंकर मिश्रा, उमेश शुक्ला, दीपक पुरी, डॉ. आरसी पांडेय, डॉ. अखिलेश खरे, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. डीएन मालपानी, विपुल सेठ समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed