{"_id":"589b39794f1c1b875237a247","slug":"the-home-guard-will-vote-in-kheri-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी के होमगार्ड कराएंगे बुलंदशहर में मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी के होमगार्ड कराएंगे बुलंदशहर में मतदान
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1200 होमगार्ड 27 रोडवेज बसों से हुए रवाना
सीतापुर, झांसी समेत पांच जिलों में भी कराएंगे मतदान
दूसरे जिलों में विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले के 12 सौ जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। यह जवान पांच जिलों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। पहले चरण के लिए 12 सौ जवान बुधवार को 27 रोडवेज बसों से रवाना हो गए। इसके पहले उन्होंने बैलेट पेपर से अपने मताधिकार का भी प्रयोग किया।
जिला होमगार्ड कमांडेंट डॉ. बृजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में कुल 1442 होमगार्ड हैं। इनमें से 1200 जवानों की दूसरे जिलों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए शांति व्यवस्था में ड्यूटी लगाई गई है। चुनावी ड्यूटी में लगने वाले जवानों को 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भत्ता मिलेगा। दूसरे जिलों में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने वाले जवानों को 30 रुपये अतरिक्त भत्ता दिया जाता है, लेकिन इस बार अभी तक अतिरिक्त भत्ते का कोई आदेश उन्हें नहीं मिला है। आदेश मिलने पर अतिरिक्त भत्ते का भी भुगतान किया जाएगा। बुधवार को सेठघाट रोड स्थित कृषक समाज इंटर कॉलेज से पहले चरण में बुलंदशहर में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 12 सौ जवानों को रोडवेज की 27 बसों से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि यह जवान 12 फरवरी की रात जिले में वापस लौट आएंगे और द्वितीय चरण में 15 फरवरी को जिले में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के बाद तृतीय चरण का सीतापुर, चौथे चरण में झांसी, पांचवे चरण में सिद्धार्थनगर, छठे चरण में चंदौली में चुनाव संपन्न कराकर नौ मार्च को वापस लौटेंगे। बुलंदशहर रवाना होने के पूर्व जिले भर से आए होमगार्डों ने पोस्टल बैलेट प्राप्त कर अपने मताधिकार का उपयोग किया।
चार हजार होमगार्ड आएंगे खीरी
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव में अपने जिले को दूसरे चरण में रखा गया है। यहां 15 फरवरी को मतदान होना है। जिले में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अन्य जिलों से 4055 होमगार्डों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा अपने जिले के 1442 जवान भी लगेंगे। कुल मिलाकर जिले में मतदान के दिन 5992 होमगार्ड पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
थानों पर होमगार्डों की कमी से हो रही दिक्कत
थानों पर सिपाहियों की पहले से ही भारी कमी है। थानों पर तैनात होमगार्ड सिपाहियों के बराबर ड्यूटी करते हैं। विधानसभा चुनाव में बाहरी जिले में ड्यूटी लग जाने से जिले थानों पर होमगार्डों की भारी कमी हो गई है। यहां तक थानों पर पहरा ड्यूटी भी करने वाला कोई नहीं बचा है। दूसरे जिलों को रवानगी के साथ बैलेट से मतदान होने के कारण जिले भर के जवान बुधवार को कृषक समाज इंटर कॉलेज में जुटे रहे। इसके चलते होमगार्डों की कमी थानेदारों को भी काफी खली।