{"_id":"6a8f2eec9a4914140202c669","slug":"welcome-to-the-government-the-city-echoed-with-slogans-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-183416-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सरकार की आमद मरहबा... नारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सरकार की आमद मरहबा... नारों से गूंजा शहर
Wed, 26 Aug 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
जश्न ईद मिलादुन्नबी पर खीरी टाउन कस्बे में मखदूम साहब की मजार सजी हुई। संवाद
लखीमपुर खीरी। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम की यौमे पैदाइश जिलेभर में अकीदत और एहतराम के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर समेत विभिन्न कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। बड़ी संख्या में अकीदतमंद पैदल, बाइक और अन्य वाहनों से जुलूस में शामिल हुए। कई जगह ऊंट, घोड़े, बग्घी और आकर्षक झांकियां भी जुलूस का हिस्सा रहीं।
शहर में मरकजी कमेटी की ओर से बुधवार सुबह मोहल्ला गोटैय्याबाग से मीलाद, सलात और सलाम के बाद जुलूस शुरू हुआ। बैंड मार्केट, हाथीपुर, मेला मैदान चौराहा, इमली चौराहा, जीजीआईसी के सामने, शाहपुरा कोठी, हिदायत नगर, नौरंगाबाद चौराहा, डीएम बंगला रोड, सौजन्या चौराहा, धर्मशाला चौराहा, तहसील मार्ग और सदर चौराहा होते हुए जुलूस मोहल्ला धरवरनगंज पहुंचा। यहां मीलाद, सलात और सलाम के बाद समापन हुआ।
जुलूस में अलग-अलग मॉडल और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। अकीदतमंदों ने विभिन्न स्थानों पर ‘नारे तकबीर, अल्लाहु अकबर’ और ‘सरकार की आमद मरहबा’ के नारे लगाए।
विज्ञापन
मरकजी कमेटी के सदर मुनीर अहमद, उपाध्यक्ष एसयू खान, हबीब, चांद मियां, यूनुस खान, इसरार, शाहिद, कामिल मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
खीरी टाउन में परचम कुशाई के बाद निकला जुलूस
खीरी टाउन। शेख सरायं सुन्नी इमामबाड़े से सलातो सलाम और दुआ के बाद अंजुमन रूहे कायनात के सदर डॉ. मतलूब ने परचम कुशाई कर जुलूस रवाना किया। जुलूस शेख सरायं, पट्टीरामदास, बुखारी टोला, अवधी टोला, श्यामलाल पुरवा, मुगली टोला, तबेला, कटरा और डीहपुर होते हुए देर शाम मोहल्ला सैयदवाड़ा पहुंचा। वहां से बाजार होते हुए देर रात शाही किले पर सलातो सलाम के बाद जुलूस संपन्न हुआ। जुलूस में अंजुमन रौशन ए मदीना, अंजुमन सैयदे काएनात, रसूलपुर की अंजुमन गुलशन मदीना, अंजुमन बहारे मुस्तफा, अंजुमन रजा ए रसूल, अंजुमन पैगाम ए आला हजरत, अंजुमन गुलबहार ए मदीना, अंजुमन अता ए रसूल खादिमान ए मखदूम, अंजुमन दीवान ए मुस्तफा, अंजुमन सदके रसूल और अंजुमन गुलामाने रसूल सहित कई अंजुमनों ने हिस्सा लिया। मोहल्ला शेख सरायं में मखदूम शाह की मजार को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। संवाद
-- -- -- --
गोला में शानो-शौकत के साथ निकला जुलूस
गोला गोकर्णनाथ। ईद-मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। पूरा शहर ‘सरकार की आमद मरहबा’ और ‘नारा-ए-तकबीर, अल्लाह-हू-अकबर’ के नारों से गूंज उठा। जुलूस पब्लिक इंटर कॉलेज से शुरू होकर नानक चौकी, सिनेमा रोड, शिवम चौराहा, अलीगंज रोड, सदर चौराहा, खुटार रोड और बाइपास मोहम्मदी रोड होते हुए वापस सदर चौराहे के रास्ते पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुआ। अशोक चौराहे पर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने जुलूस पर फूल बरसाए। उन्होंने तकरीर कर रहे हाजी राजा जफर उल्ला खां, इरशाद, हसन राजा बरकाती और मजीद खां का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व विधायक विनय तिवारी ने मोहम्मदी रोड पर काफिले का स्वागत किया। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --
अन्य कस्बों में भी निकले जुलूस
अमीरनगर। औलिया मस्जिद और नूरी मस्जिद से जुलूस निकाले गए। औलिया मस्जिद से निकले जुलूस में इमाम हाफिज आरिफ रजा, मौलाना कासिम बरकाती, हसीब बेग, राजू बेग और नसीम खां शामिल हुए।
मोहम्मदी। मोहल्ला सरैयां से जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस मियां बाली मस्जिद, स्टेट बैंक, इस्लामिया इंटर कॉलेज, जामा मस्जिद, पीडी इंटर कॉलेज, तालिब अली चौराहा, शाहजहांपुर मार्ग और मंडी गेट होते हुए नई बस्ती पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में नात शरीफ पढ़ी गई।
पसगवां। कोटा मुगल, मोहम्मदपुर ताजपुर, चकपिहानी और पसगवां में जुलूस निकाले गए। अकीदतमंदों ने फल और मिठाइयां बांटीं। चकपिहानी में सिराज खान, नाजिम खान और छुन्नन खां समेत अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
बिजुआ। गुलरिया गांव से जुलूस-ए-मोहम्मदी शुरू हुआ। यह मुड़िया हेमसिंह चौराहा होते हुए पड़रिया तुला के मुख्य चौराहे तक पहुंचा और वापस गुलरिया आकर समाप्त हुआ। क्षेत्र ‘या नबी सलाम अलैका’ की सदाओं से गूंज उठा।
भीरा। बारावफात का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। नात-ए-पाक पढ़कर पैगंबर की शिक्षाओं को याद किया।
ओयल। मुख्य मार्गों पर जुलूस निकाला गया। जगह-जगह मिलाद शरीफ का आयोजन कर देश में अमन और चैन की दुआ मांगी गई। जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरा।
मितौली। नूरी जामा मस्जिद से जुलूस शुरू हुआ। इसमें इस्लामी झंडों के साथ तिरंगा भी लहराया गया। लोगों ने देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। जगह-जगह पानी, बिस्किट और मिठाइयां बांटी गईं। जुलूस अस्पताल रोड, लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग और इस्लामनगर होते हुए वापस नूरी जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ।
मैलानी। जामा मस्जिद से पेश इमाम हाफिज तकीउद्दीन की सरपरस्ती में जुलूसे मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस गौतम नगर, पंचायत, भीरा मार्ग, बाइपास, थाने के सामने, गोल मार्केट, दामोदरपुर और चमन चौराहा होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुआ। संवाद
-- --
पलिया में मॉडल बने आकर्षण, संपूर्णनगर-मझगईं में भी निकले जुलूस
पलियाकलां। ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी महीगिरान से पुराना बस स्टैंड, स्टेशन मार्ग, माल गोदाम और नगर पालिका होते हुए माहीगिरान मस्जिद पहुंचकर संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में अकीदतमंद ‘मरहबा’ और ‘आका’ के नारे लगाते हुए शामिल हुए। जुलूस में बने आकर्षक मॉडल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। गुरुद्वारे के बाहर सिख समाज के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों का स्वागत कर शरबत पिलाया।
संपूर्णनगर। कस्बे में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। विभिन्न मार्गों से गुजरे जुलूस में शामिल लोगों ने मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत का संदेश दिया।
मझगईं। कस्बे समेत नौगवां, बेला, कोठिया, पतिया और बल्लीपुर में अकीदत के साथ जश्न मनाया गया। मस्जिदों, घरों और गलियों को बिजली की झालरों से सजाया गया। रात में मीलाद शरीफ के बाद सुबह मस्जिदों से जुलूस निकाले गए। संवाद