फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The highway was blocked twice, but the ROB work is not complete

Lakhimpur Kheri News: दो-दो बार ब्लॉक किए हाईवे, पर आरओबी का काम पूरा नहीं

Sun, 27 Apr 2025 11:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The highway was blocked twice, but the ROB work is not complete
फरधान में धीमी गति से होता रेलवे ओवरब्रिज का ​निर्माण। संवाद
लखीमपुर / फरधान। दो हाईवे पर पड़ने वाली क्रॉसिंग के तीन रेल ओवरब्रिज (आरओबी) का काम सालों से अधूरा है। ये रेल ओवरब्रिज पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर गोला व फरधान तथा लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन हाईवे पर हरगांव में हैं। इसके चलते जनवरी से अब तक दो बार हाईवे को ब्लाॅक किया जा चुका है।
विज्ञापन


लोगों की सहूलियत के लिए पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर फरधान व गोला में कई वर्ष पहले ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। करोड़ों खर्च करने के बाद भी इन्हें पूरा नहीं किया जा सका। हालत यह है कि सड़क निर्माण कंपनी की मनमानी के कारण आए दिन सड़क पर जाम लगता है।
विज्ञापन

जाम से कस्बे के व्यापारी और राहगीर भी परेशानी झेल रहे हैं। बता दें कि निर्माण कार्य फरवरी 2021 में शुरू हुआ था, जिसे मई 2022 तक पूरा होना था, लेकिन धीमी रफ्तार के चलते यह कार्य आज तक पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम लगने से हो रही परेशानी

ओवरब्रिज निर्माण के चलते पास में जो सड़कें बनाई गई हैं, वह एकल मार्ग होने के चलते सकरी हैं। इसकी वजह से इन जगहों पर पूरा दिन जाम की समस्या बनी रहती है। रेलवे क्राॅसिंग बंद होने पर हालात और बिगड़ जाते हैं। घंटों जाम लगा रहता है। वहीं उड़ता धूल का गुबार भी समस्या बनता है।


हरगांव का भी अधूरा है ओवरब्रिज

लखनऊ जाने के लिए लोगों को हरगांव होकर गुजरना होता है। यहां भी रेलवे के ओवरब्रिज का कार्य कई वर्षों से चल रहा है। बीच में कई दिनों तक काम रुका रहा। वहीं अब धीमी गति से कार्य होने के चलते राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते को भी दो बार ब्लाॅक किया गया, जिससे लोगों को परेशानी हुई।


काम तेजी से चल रहा है। फरधान ओवरब्रिज का कार्य तीन से चार माह में पूरा कर इसे चालू कर दिया जाएगा। गोला में अभी समय लगेगा। -दिलीप कुमार, प्रोजेक्ट इंजीनियर, विजय कंस्ट्रक्शंस कंपनी

फरधान में धीमी गति से होता रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण। संवाद

फरधान में धीमी गति से होता रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed