{"_id":"6830adef73a82a097f07b0d9","slug":"the-heat-of-jyeshtha-is-scorching-people-are-in-a-bad-condition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-146463-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तपा रही ज्येष्ठ की गर्मी, लोगों का हाल बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तपा रही ज्येष्ठ की गर्मी, लोगों का हाल बेहाल
विज्ञापन
शुक्रवार को तेज धूप के कारण कुछ इस तरह निकली युवतियां। संवाद
लखीमपुर खीरी। ज्येष्ठ माह में भीषण गर्मी व दिन में चल रही गर्म हवा लोगों को सता रही है। चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकल आई। दोपहर में पारा चढ़ा तो चिलचिलाती धूप व गर्म हवा ने लोगों को घरों में ही रहने के लिए मजबूर कर दिया। शाम को मौसम कुछ सामान्य हुआ तो सड़कों पर चहल-पहल दिखाई दी।
मौसम विभाग ने अगले छह दिनों के लिए आंधी-तूफान व बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं करीब 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। संवाद