Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The great Gurmat Samagam will begin today with Nagar Kirtan

Lakhimpur Kheri News: नगर कीर्तन के साथ आज महान गुरमत समागम होगा शुरू

Fri, 14 Nov 2025 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 14 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
The great Gurmat Samagam will begin today with Nagar Kirtan
पलिया के बोझवा ​स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़। संवाद
पलियाकलां। भीरा क्षेत्र की मटैहिया ग्राम पंचायत के बोझवा गांव स्थित गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ (हरखोवाल) के उद्घाटन अवसर पर महान गुरमत समागम 16 नवंबर को होगा, जिसकी शुरुआत 15 नवंबर को नगर कीर्तन के साथ की जाएगी।
विज्ञापन


हरखोवाल संप्रदाय के वर्तमान प्रमुख संत बाबा भगवान सिंहजी की ओर से समागम किया जा रहा है। नगर कीर्तन 15 नवंबर को सुबह आठ बजे से निकलेगा, जो गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ भीरा से होकर खैरा फार्म, गुरुद्वारा सिंह सभा खैरा फार्म, भीरा चौराहा, भीरा मार्केट, भीरा नहर होता हुआ वापस भीरा, मैलानी चौराहा, गुरुद्वारा नानकशाही भीरा खीरी से वापस गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ आकर समाप्त होगा।
विज्ञापन

कीर्तन दरबार का रात सात बजे से 10 बजे तक आयोजन किया जाएगा। समागम में हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर भाई नवनीत सिंह, प्रसिद्ध रागी जत्था पटियाला वाले भाई इंद्रजीत सिंह जी, पिप्ली साहिब वाले संत बाबा वजीर सिंह, प्रसिद्ध पंजाबी कवि सरदार रक्षपाल सिंह आदि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed