फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Gola will be buzzing with the footsteps of Kanwariyas even today

Lakhimpur Kheri News: कांवड़ियों के कदमों से आज भी गुलजार होगा गोला

Sun, 23 Aug 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Gola will be buzzing with the footsteps of Kanwariyas even today
गोला में रविवार को शिव मंदिर की दर्शन दीर्घा में श्रद्धालु। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। सावन के आखिरी सोमवार पर आज गोला में चार लाख से अधिक कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। बाबा भूतनाथ मेला और पौराणिक शिव मंदिर में जलाभिषेक को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

रविवार को ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे पौराणिक शिव मंदिर खोल दिए गए। दोपहर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर मंदिर के द्वारों पर अरघे लगवाकर जलाभिषेक कराया गया। दो घंटे बाद भीड़ सामान्य होने पर अरघे हटवा दिए गए। देर रात तक दर्शन और जलाभिषेक चलता रहा। प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। रविवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान था।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को भूतनाथ मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए सात सीओ सहित 1075 पुलिसकर्मी और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। इनमें 12 थाना प्रभारी, 31 निरीक्षक, 117 उपनिरीक्षक, 10 महिला एसआई, 652 हेड कांस्टेबल, 190 महिला कांस्टेबल, 12 एसआई यातायात और 44 हेड कांस्टेबल ट्रैफिक शामिल व अन्य होमगार्ड शामिल हैं। दो ड्रोन कैमरों से मंदिर परिसर की निगरानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
रूट डायवर्जन और पार्किंग
पौराणिक शिव मंदिर से निकलने वाले श्रद्धालु अशोक चौराहा-लखीमपुर मार्ग से नानक पुलिस चौकी के पास होते हुए सिनेमा रोड पहुंचेंगे। यहां से त्रिलोक गिरी मंदिर मार्ग होकर भूतनाथ मंदिर जाएंगे। अलीगंज की ओर से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे और कृषि उत्पादन मंडी समिति में रोके जाएंगे। कॉरिडोर में स्टेशन रोड स्थित मुख्य द्वार से पौराणिक शिव मंदिर में प्रवेश होगा। निकास मार्ग पूर्व की तरह विधायक आवास के सामने से रहेगा।
मोहम्मदी, खुटार और बांकेगंज रोड से आने वाले श्रद्धालु स्टेशन रोड होते हुए शिव मंदिर पहुंचेंगे। अन्य मार्गों का आवागमन पूर्व की भांति रहेगा। लखीमपुर रोड पर नगर सीमा में रिलायंस पेट्रोल पंप के पीछे, मोहम्मदी-खुटार-बांकेगंज रोड से आने वालों के लिए चीनी मिल का गन्ना यार्ड और अलीगंज रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति में पार्किंग बनाई गई है।
एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी ने बताया कि भूतनाथ मेले की व्यापक तैयारियां की गई हैं। अंतिम सोमवार पर श्रद्धालु एक लाख आएं या पांच लाख, प्रशासन स्वागत के लिए तैयार है।
-----------
कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा
रविवार को जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर शिव गोरख गोगा धाम में श्री श्री 108 परम पूज्य महंत हरिओम शुक्ला जी महाराज, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू और नगरवासियों ने पुष्प वर्षा की। इस दौरान अंशु शुक्ला, हिमांशु शुक्ला, शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे, शांतम बाजपेयी, सुधीर सिंह भदौरिया, सुभाष गुप्ता और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
---------------
83वें दिन दंडवत करते पहुंचे अमन
युवा शिव भक्त अमन चौहान रविवार दोपहर हरिद्वार हरि की पैड़ी गंगा घाट से जल भरकर 83वें दिन गोला के शिव मंदिर पहुंचे। रायबरेली निवासी अमन ने बताया कि वह गोसेवा के साथ गोमाता को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिलाने की मुहिम चला रहे हैं। इसी उद्देश्य से कीलों की सैया पर दंडवत करते हुए कांवड़ लेकर आए हैं। उद्देश्य पूरा होने तक नंगे पांव चलने का संकल्प लिया है। उनके साथ 15 श्रद्धालुओं का दल भी है।
--------------
सावन के आखिरी सोमवार पर प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा
लखीमपुर खीरी। शहर के भुईफोरवानाथ, जंगली नाथ, लिलौटी नाथ, मेढ़क मंदिर समेत प्रमुख शिवालयों में सावन के आखिरी सोमवार को विशेष पूजा-अर्चना होगी। सुबह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। शाम को आरती और प्रसाद वितरण होगा। दर्शन के लिए बैरीकेडिंग कर कतार की व्यवस्था की गई है। भुईफोरवानाथ मंदिर की महंत रामकली गोस्वामी और रखरखाव देख रहे मुन्ना गिरि ने बताया कि शाम को भगवान शिव का बर्फ से भव्य श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा। संवाद
---------------
सावन में निकली कलशयात्रा, लगाए हर-हर महादेव के जयकारे
मोहम्मदी। ब्रह्मदेव आश्रम से रविवार को महिलाओं ने कलशयात्रा निकाली। भजन-कीर्तन करते हुए महिलाएं नगर के प्रमुख मार्गों से बाबा टेढ़ेनाथ धाम पहुंचीं। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगे। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप महरोत्रा और अतुल रस्तोगी ने पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ कराया। रास्ते में श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। धाम पहुंचकर महिलाओं ने जलाभिषेक किया। आयोजक बबली देवी ने बताया कि क्षेत्र और देश में सुख-शांति व खुशहाली की कामना के लिए आयोजन किया गया। संवाद
-------------------------
गोला में शिव भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे
गोला गोकर्णनाथ। सावन में नगरवासी शिव भक्तों की आवभगत के लिए जगह-जगह भंडारे कर रहे हैं। भूतनाथ मेले को लेकर रविवार से भंडारे शुरू हुए। सिनेमा रोड पर आयोजित भंडारे में विधायक अमन गिरि ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान अवधेश मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, विशाल गिरि, गौरव बाजपेई, हरप्रीत सिंह, मधुकर गिरि, अभिषेक गुप्ता, सोहनलाल दिवाकर, राम कुमार मौर्या और नवल गुप्ता मौजूद रहे। संवाद

---
कांवड़ियों के जयकारों से गूंजा झंडी राज
निघासन। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए क्षेत्र से कांवड़ियों के जत्थे छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ और बाबा लिलौटीनाथ के लिए रवाना हुए। झंडी राज स्थित प्राचीन बूढ़े बाबा शिव मंदिर से जल भरकर सैकड़ों कांवड़िए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए पैदल निकले। परागी पुरवा, हरद्वाही, निबौरिया समेत आसपास के गांवों से भी कांवड़िये यात्रा पर रवाना हुए।
रास्ते में जगह-जगह शिवभक्तों का फूल मालाओं से स्वागत कर जलपान कराया गया। झंडी राज में पारस नाथ सैनी, मनीषा सैनी और उर्मिला सैनी ने कांवड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत कर जलपान कराया। उन्हें हलवा खिलाकर गोला गोकर्णनाथ के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया गया। संवाद

गोला में रविवार को शिव मंदिर की दर्शन दीर्घा में श्रद्धालु। संवाद

गोला में रविवार को शिव मंदिर की दर्शन दीर्घा में श्रद्धालु। संवाद

गोला में रविवार को शिव मंदिर की दर्शन दीर्घा में श्रद्धालु। संवाद

गोला में रविवार को शिव मंदिर की दर्शन दीर्घा में श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed