फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The gift of medical college will not be available till Diwali

Lakhimpur Kheri News: दिवाली तक नहीं मिल पाएगा मेडिकल कॉलेज का तोहफा

Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 28 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The gift of medical college will not be available till Diwali
शहर के मेडिकल कॉलेज भवन का मुख्य रास्ता। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले के लोगों को दिवाली तक मेडिकल कॉलेज का तोहफा नहीं मिल पाएगा। सुविधाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण परिसर के डी ब्लॉक का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। काम पूरा होने में अभी वक्त लगेगा, पर कितना इसकी भी किसी को जानकारी नहीं है। ऐसे में जिले के मरीजों को गंभीर बीमारियों के लिए लखनऊ की ही राह पकड़नी होगी।
विज्ञापन


डी ब्लॉक में मरीजों के लिए 30 बेड, मोर्चरी, ओपीडी, स्किल लैब और लेक्चर हॉल जैसी प्रमुख सुविधाएं प्रस्तावित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, जिस जगह पर डी ब्लॉक का निर्माण होना था, वहीं पहले से सीटी स्कैन मशीन लगी हुई है। मशीन को शिफ्ट न किए जाने के कारण निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पा रहा है। यही वजह है कि मेडिकल कॉलेज का संचालन इस दिवाली तक संभव नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


अब प्रशासन ने डी ब्लॉक की सुविधाओं को मजबूरन ए, बी और सी ब्लॉक में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह व्यवस्था अस्थायी होगी और इससे कॉलेज की क्षमता व संचालन पर भी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज खुलने से बड़ी राहत मिलती, लेकिन बार-बार की देरी से विश्वास कमजोर हो रहा है।
---------------------
वर्जन...
मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में कई आवश्यक कार्य शेष बचे हैं। कार्यदायी संस्था जैसे ही कार्य पूरा करने के बाद भवन हमें हस्तांतरित करेगी, वैसे ही मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज को शुरू कर दिया जाएगा।
- डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed