फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The future of 90,244 students will be revealed today

Lakhimpur Kheri News: आज खुलेगा 90,244 विद्यार्थियों के भविष्य का पन्ना

Wed, 22 Apr 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 22 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
The future of 90,244 students will be revealed today
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होगा। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 90,244 छात्र-छात्राओं को आज उनकी मेहनत का फल मिलेगा।
विज्ञापन

बोर्ड के अनुसार, दोपहर से शाम चार बजे के बीच परिणाम जारी किए जाएंगे। रिजल्ट घोषित होने की खबर से विद्यार्थियों में उत्साह और हलचल का माहौल है।
इस वर्ष जिले के 49,980 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और 40,264 विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद से ही छात्र-छात्राएं परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो आज खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि रिजल्ट को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क है और सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि धैर्य बनाए रखें और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपना परिणाम देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed