फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The funeral was inconsolable environment Kotedar

गमगीन माहौल में कोटेदार का अंतिम संस्कार हुआ

Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं।
अमर उजाला ब्यूरो/मझगईं। Updated Thu, 23 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The funeral was inconsolable environment Kotedar
death - फोटो : amar ujala
- मार्ग दुर्घटना में मंगलवार को हो गई थी मौत
विज्ञापन

मंगलवार को नौगवां के पास पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर बाइक की टक्कर से असमय काल के गाल समाए गुलरा के कोटेदार का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां, भाई, पत्नी और मासूम बच्चों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। गमगीन माहौल में बुधवार को कोटेदार का अंतिम संस्कार किया गया।

गुलरा निवासी 40 वर्षीय छड़ीराम यादव को अभी पिछले माह ही नई ग्राम पंचायत गुलरा टांडा का कोटेदार बनाया गया था। राशन के उठान के लिए बाइक से पलिया रुपया जमा करने जा रहे थे। मंगलवार को स्टेट हाईवे पर बेलागांव निवासी प्रताप गिरी की बाइक से उनकी बाइक भिड़ गई थी।  जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गईं थी और प्रताप गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। पोस्टमार्टम होने के बाद देर रात शव घर आया तो वहां कोहराम मच गया। बुधवार की सुबह कोटेदार का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। अंतिम संस्कार में सपा नेता नरेश यादव, राजू चौरसिया, धर्मपाल चौधरी, प्रधानपति शहादत, पंचायत मित्र वीरेंद्र कुमार, डॉ. लल्लन मिश्रा, पूर्व प्रधानपति राधेश्याम भार्गव, कुतुबुद्दीन उस्मानी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। कोटेदार छड़ीराम की पत्नी तारावती का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed