{"_id":"7f5f8dec8e50b6b1a2eea56b3a9256e4","slug":"the-first-phase-of-polling-today-for-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण के लिए मतदान आज
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Nov 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिले के चार ब्लाकों पसगवां, मोहम्मदी, मितौली और बेहजम के 6,60,723 मतदाता ग्राम प्रधान पद की 388 सीटों के लिए 2754 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 4828 पदों के लिए 5672 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए चारों ब्लाकों में कुल 423 मतदान केंद्र और 1082 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। शुक्रवार की सुबह पोलिंग पार्टिंयां ब्लाक मुख्यालयों से रवाना होकर मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं। मतदान केंद्रों पर जरूरी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेेेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर की गई तैयारी का जायजा लिया।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पहले चरण में जिन ब्लाकों में मतदान होना है। उनमें मोहम्मदी ब्लाक में 19, पसगवां ब्लाक में 38, मितौली में 18 और बेहजम में 10 अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इन अतिसंवेदनशील प्लस मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इन मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इन मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए 22 स्टेटिक अफसर तैनात किए गए हैं।