फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The first Navratri is today, Mother Shailputri will be worshipped

Lakhimpur Kheri News: पहला नवरात्र आज, मां शैलपुत्री की होगी आराधना

Sat, 29 Mar 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The first Navratri is today, Mother Shailputri will be worshipped
नवरात्रि की पूजा के लिए हो रही खरीदारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। चैत्र नवरात्र को लेकर जिलेभर के देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राचीन शक्तिपीठ मां संकटा देवी मंदिर में नवरात्र पर 30 मार्च से छह अप्रैल तक विशेष पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 29 मार्च की रात मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान से की गई। माता का दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

मां संकटा देवी मंदिर समिति के सदस्य व कार्यक्रम आयोजक कमल मिश्रा ने बताया कि इस बार एक तिथि की हानि होने से नवरात्र आठ दिन के होंगे। छह अप्रैल तक रोजाना सुबह 5.30 बजे प्रभातफेरी निकाली जाएगी। मंदिर परिसर में 30 मार्च से छह अप्रैल तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथाव्यास भुसुंडी महाराज रोज शाम तीन बजे से सात बजे तक कथा सुनाएंगे।
विज्ञापन

महाआरती का समय शाम सात से रात 9.30 बजे तक रहेगा। श्रीराम कथा के बाद तीन दिनों तक चार से छह अप्रैल तक देवी जागरण का आयोजन होगा। इसमें चार को लखीमपुर, पांच को पलिया और छह को सीतापुर की जागरण पार्टी देवी जागरण करेंगी। छह अप्रैल को हवन और भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाएगा। सात अप्रैल को नगर में विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक कमल मिश्रा ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के 20 दिन पहले ही मूर्तियों को बनाना शुरू कर दिया था। इसमें माता रानी की मूर्ति के साथ ही भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, महाकाल आदि मूर्तियां हैं। मूर्तियों का शृंगार उमेश सचदेवा व सोनू ने संयुक्त रूप से किया।

नवरात्रि की पूजा के लिए हो रही खरीदारी। संवाद

नवरात्रि की पूजा के लिए हो रही खरीदारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed