{"_id":"6ae7856f34715adac8034e26","slug":"the-fire-brigade-itself-is-exhausted-while-preparing-to-fight-the-fire-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-188881-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आग से जंग की तैयारी में दमकल खुद बेदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आग से जंग की तैयारी में दमकल खुद बेदम
Mon, 02 Nov 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
खपरैल बाजार की हर गली इसी तरह संकरी गली। संवाद
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर एक चिंगारी बड़े हादसे में बदल सकती है, लेकिन जिले का अग्निशमन विभाग खुद अधूरी तैयारियों से जूझ रहा है। कहीं दमकल के रास्ते में संकरी गलियां हैं तो कहीं गाड़ियां और कर्मचारी कम हैं। जिले में फायरमैन के 101 पदों के सापेक्ष सिर्फ 48 तैनात हैं। शहर की तंग गलियों के लिए महज दो छोटी दमकल गाड़ियां हैं, जबकि निघासन में एक भी हाईड्रेंट नहीं है।
शहर की करीब चार लाख आबादी के बीच हाथीपुर कोठार, मिश्राना, हिदायतनगर, नईबस्ती और अर्जुनपुरवा जैसे कई मोहल्लों की गलियां बेहद संकरी हैं। यहां बड़ी दमकल गाड़ियों का पहुंचना मुश्किल है। छोटी गाड़ियों की जरूरत के बावजूद विभाग के पास सिर्फ दो वाहन हैं। विभाग के अनुसार, इन्हें शासन से स्वीकृति नहीं मिली है और हाल ही में उपलब्ध कराया गया है। कर्मचारियों की कमी से संसाधनों का पूरा उपयोग भी चुनौती है।
दीपावली पर घरों, दुकानों और बाजारों में पटाखों से आग लगने का खतरा रहता है। हाथीपुर कोठार के अमित अरोरा, मिश्राना के पन्नालाल, हिदायतनगर के अशफाक व इकबाल, विजय और रामप्रकाश ने बताया कि हादसे के दौरान लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
खपरैल बाजार में 2021 में क्रॉकरी स्टोर में लगी थी आग
शहर की व्यस्त खपरैल बाजार में रोजाना सैकड़ों लोग आते-जाते हैं। यहां की गलियां इतनी संकरी हैं कि पैदल निकलना भी मुश्किल है। आग लगने पर दमकल वाहनों को पहुंचने में परेशानी हो सकती है। करीब डेढ़ साल पहले यहां कपड़े की दुकान में आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ था। वर्ष 2021 में क्रॉकरी स्टोर में भी भीषण आग लगी थी, तब दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
-- -- -- -- -
शहर में 11 हाईड्रेंट सक्रिय
शहर में पुलिस लाइन, महिला थाने के समीप, ईओ आवास, विलोबी मेमोरियल हाल, जीआईसी, थरवरनगंज, मेन रोड पर कपूर दुकान के पास, मेला मैदान में दो जगह, लोहिया के पास और नौरंगाबाद में हाईड्रेंट लगे हैं। विभाग के अनुसार सभी नौ हाईड्रेंट सक्रिय हैं।
-- -- -- -- --
निघासन में 26 पदों के सापेक्ष सात कर्मचारी
निघासन। तहसील क्षेत्र में आग बुझाने के लिए तीन दमकल वाहन हैं। इनमें दो की क्षमता पांच-पांच हजार और एक की 2500 लीटर है। कुल जल क्षमता 12,500 लीटर है। प्रत्येक वाहन में 1000-1000 फुट के तीन हौज पाइप हैं। फायर स्टेशन पर 50 हजार लीटर क्षमता का स्ट्रेटिक टैंक भी है, लेकिन नगर पंचायत में एक भी हाईड्रेंट नहीं है।
तीन वाहन चालकों के सापेक्ष केवल एक तैनात है। फायर स्टेशन प्रभारी हसन अली ने बताया कि 26 पदों के सापेक्ष सात कर्मचारी मौजूद हैं। उनके अनुसार वाहनों और पानी की उपलब्धता के लिहाज से व्यवस्था है। संवाद
-- -- -- -
जिले में स्वीकृत पद और उपलब्धता
पद स्वीकृत उपलब्ध
सीएफओ -01- 01
एफएसएसओ 07- 03
लीडिंग फायरमैन 13- 02
चालक 13- 05
फायरमैन 101- 48
अनुचर 12-09
स्वीपर 06-03
बड़ा वाटर टेंडर 06-06
छोटा वाटर टेंडर 12-05
-- -- -- -- -- -- -- -
हमारे मोहल्ले में बहुत सी गलियां आज भी संकरी हैं। इन गलियों से पैदल निकलना तक दूभर है। ऐसे में कोई घटना होती है तो स्थिति भयावह हो सकती है।
-योगेश, हाथीपुर कोठार
-- -- -- -- -- --
फिलहाल हमारे मोहल्ले में आग लगने की कोई बड़ी घटना तो नहीं हुई, लेकिन अगर ऐसा होता है तो यहां अग्निशमन वाहन के पहुंचने तक की जगह नहीं है।
-अशफाक, हिदायतनगर