फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The father himself had killed the daughter

Lakhimpur Kheri News: पिता ने ही की थी बेटी की हत्या

Sun, 13 Aug 2023 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The father himself had killed the daughter
फरधान। गांव पुरैना निवासी छात्रा की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि पिता ने ही गोली मारकर बेटी की हत्या की थी। हत्या की वजह बेटी का गलत चाल-चलन बताया गया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर पुलिस ने आरोपी पिता को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुरैना निवासी 17 वर्षीय किशोरी का खून से लथपथ शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में मिला था। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन की मौत दीवार से गिरने के कारण हुई। बताया गया था कि छत से गिरने और लकड़ी सीने घुस जाने से मौत हो गई। उधर, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे घटना संदिग्ध प्रतीत हुई।
विज्ञापन

सीओ सिटी संदीप सिंह ने घटना को संदिग्ध मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की गोली लगने से मौत होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में मृतका के दूसरे भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पिता पर ही हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनिल कुमार सैनी ने बताया कि बेटी के चाल चलन से नाराज होने के कारण पिता ने ही असलहे से गोली मारकर हत्या की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त असलहा व कारतूस घर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed