फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The fate of 210 candidates from 16 constituencies is sealed in the ballot boxes.

Lakhimpur Kheri News: 16 निर्वाचन क्षेत्र से 210 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मत पेटिकाओं में बंद

Thu, 05 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The fate of 210 candidates from 16 constituencies is sealed in the ballot boxes.
कैलाली जिले में 107 वर्ष के वृद्ध ने डाला वोट-संवाद
धनगढ़ी (नेपाल)। प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को लेकर धनगढ़ी-कैलाली जिला सहित सुदूर पश्चिम प्रदेश के 16 निर्वाचन क्षेत्र के 1176 मतदान केंद्र पर सुबह से मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी, जो कि धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। शाम पांच बजे तक प्रदेश के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोट डाला। अब 210 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला मत पेटिकाओं में बंद हो गया है।
विज्ञापन

प्रतिनिधि सभा निर्वाचन में युवाओं का उत्साह देखते बन रहा था। महिला पुरुष भी वोट डालने को आतुर दिखे। सुबह दस बजे के बाद से दोपहर डेढ़ बजे तक करीब 30 फीसदी वोट डाले गए। इसके बाद शाम चार बजे तक प्रदेश में करीब 46.54 प्रतिशत तक मतदान का आंकड़ा पहुंच गया। शाम पांच बजे तक 50 फीसदी से ज्यादा हो गया।
विज्ञापन

धनगढ़ी। सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल बहादुर शाह ने प्रतिनिधि सभा निर्वाचन में अपने मतदान क्षेत्र नंबर दो लम्की चूहा नगर पालिका अंतर्गत वार्ड एक कालिका माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर दोपहर पौने तीन बजे पहुंचकर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

107 साल के वृद्ध ने डाला वोट
प्रतिनिधि सभा निर्वाचन में कैलाली जिले के सबसे अधिक उम्र 107 वर्षीय वृद्ध ने वोट डाला। कैलाली निर्वाचन अधिकारी प्रेमराज भट्ट ने बताया कि धनगढ़ी में स्थित पंचोदय माध्यमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर 107 वर्षीय जनक लाल दहाल ने मतदान किया। संवाद



तीन महिला कैदी और 23 पुरुष कैदियों ने किया मतदान
धनगढ़ी स्थित कैलाली कारागार में भी तीन महिला कैदी और 23 पुरुष कैदी ने मतदान किया। साथ ही कारागार में कैदी और कर्मचारी सहित 40 मतदाता थे। जिन्होंने मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed