फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The family sat on a dharna to search for their kidnapped daughter

Lakhimpur Kheri News: अपहृत पुत्री को तलाशे जाने के लिए धरने पर बैठा परिवार

Sun, 14 Sep 2025 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 14 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
The family sat on a dharna to search for their kidnapped daughter
धौरहरा। ईसानगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की 13 वर्षीय किशोरी 17 जुलाई से लापता है। किशोरी के न मिलने से आहत पूरा परिवार तहसील परिसर में शनिवार को धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन

ईसानगर थाना क्षेत्र के एक पीड़ित परिवार का आरोप है कि बीती 17 जुलाई की अपराह्न एक बजे प्रताप, सुदामा, अमिरका, अशोकी, पप्पू और गोने निवासी बेलाहार थाना ईसानगर ने उसकी 13 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में ईसानगर पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस कारण उनकी पुत्री भी नहीं मिल सकी है। इसकी शिकायत डीएम-एसपी के अलावा सीएम पोर्टल पर भी की जा जा चुकी है। कार्रवाई न होने से आहत परिवार शनिवार को तहसील परिसर में धरने पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है, पर अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। आरोपियों को भी कई बार थाने पूछताछ के लिए लाया गया, पर सफलता नहीं मिली। एसडीएम शशिकांत मणि ने बताया कि परिजनों को समझाने के बाद उन्हें घर भेजा गया है। ईसानगर एसओ किशोरी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed