{"_id":"6320bfa25e7266118d0cfdd5","slug":"the-family-created-a-ruckus-alleging-death-due-to-wrong-treatment-lakhimpur-news-bly4974142180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इलाज से मौत का आरोप लगाकर परिजन ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत इलाज से मौत का आरोप लगाकर परिजन ने किया हंगामा
सार
उन्होंने अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने के बाद मरीज का उपचार करने को कहा था। हंगामे की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मैलानी राम लखन पटेल संसारपुर पुलिस चौकी और बांकेगंज पुलिस चौकी के स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया। उधर, मौके पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज के अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया की अस्पताल का रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण अस्पताल को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्तपाल के बाहर लगी लोगों की भीड़।
विस्तार
मंगलवार की सुबह संसारपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुआ था युवक
संसारपुर। मैलानी थानाक्षेत्र के कस्बा संसारपुर में मंगलवार की दोपहर एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजन ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उधर, बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल को सीएचसी अधीक्षक ने सीज कर दिया है।
ग्राम पंचायत भरिगवां के ग्राम ढाकनपुर निवासी मेवालाल ने बताया कि वह अपने छोटे भाई 35 वर्षीय सुनील को इलाज के लिए मंगलवार सुबह संसारपुर स्थित हिंद हॉस्पिटल लाए थे। जहां इलाज के बाद मौजूद स्टाफ ने मरीज का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए गोला भेज दिया।
गोला से अल्ट्रासाउंड करवाकर वापस अस्पताल लाने पर उनके भाई की मौत हो गई। अस्पताल के संचालक संदीप ने बताया कि अस्पताल में मरीज का इलाज हुआ ही नहीं। उन्होंने अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने के बाद मरीज का उपचार करने को कहा था। हंगामे की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मैलानी राम लखन पटेल संसारपुर पुलिस चौकी और बांकेगंज पुलिस चौकी के स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को शांत करवाया।
विज्ञापन
उधर, मौके पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज के अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया की अस्पताल का रजिस्ट्रेशन ना होने के कारण अस्पताल को सील कर दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर भेज दिया है।