फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The faces of the farmers blossomed due to rain, the greenery returned in the fields

झमाझम बरसात से खिले किसानों के चेहरे, खेतों में लौटी हरियाली

Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The faces of the farmers blossomed due to rain, the greenery returned in the fields
मैगलगंज में सड़कों पर भरा पानी।
गोला में बारिश से खुली साफ सफाई की पोल लबालब हुए नाले, नाली और रास्ते
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले भर में आई तेज आंधी और बारिश से एक तरफ जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। कई जगह पेड़ और पेड़ों की डाले गिर गई हैं जिससे सड़कों पर लोगों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। शहरों में ही नहीं गांवों में भी जलभराव हो जाने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।
गोला गोकर्णनाथ। सोमवार को हुई अचानक झमाझम बारिश ने नगर और गांवों में साफ सफाई की पोल खोल दी। जिससे लोग परेशान हुए, वही गर्मी से राहत मिली साथ ही फसलों को लाभ हुआ। सोमवार को हुई बरसात से शिवम चौराहे शिव मार्ग और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तिराहे से मिल डायवर्जन रोड एवं शिव मंदिर मुख्य मार्ग, सिनेमा रोड, चन्देली मार्केट मार्ग, हमीद मार्केट, मेला मैदान सहित विभिन्न स्थानों पर जल भराव हो गया। जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। नगर के निकटवर्ती ब्लॉक बांकेगंज के ग्राम पंचायत पुनर्भु ग्रंट पहले से ही जलभराव की समस्या से ग्रसित है रही सही कसर हफीजपुर और मंडी समिति का पानी निकालने के लिए खोदे गए नाले ने पूरी कर दी। तेज बारिश में ग्राम पंचायत की गुप्ता कॉलोनी में जलभराव हो गया और जगह जगह हरी हरी काई उतराती दिखी।
विज्ञापन

अमीरनगर। सोमवार को तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश को देखकर क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल गए। इस समय किसानों के खेतों में खड़ी गन्ना, साठा धान, केला, मूंगफली, खीरा आदि फसलों को बारिश के पानी की आवश्यकता थी। मूसलाधार बारिश से सभी फसलों को फायदा मिलेगा। वर्षा से गन्ना , मक्का , सब्जी , चारा आदि फसल को लाभ मिला, वहीं आम की फसल को नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैगलगंज। कस्बा के आसपास इलाके में दोपहर 11:00 बजे के करीब भयंकर आंधी तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे किसानों को राहत मिल गई है और गर्मी से भी निजात मिली है।
तिकुनिया। इलाके में तेज आंधी के साथ बरसात हुई। फिलहाल लोगों ने प्रचंड गर्मी से राहत जरूर मिली है।
संसारपुर। संसारपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह धूल भरी आंधी आने के बाद एकदम काले बादल छा गए जिससे दिन में भी घना अंधेरा छा गया, तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। उचौलिया। सोमवार सुबह आई तेज आंधी पानी ने खूब तबाही मचाई। घरों के छप्पर, टिन शेड गिर गये। मैदानों में पानी भर गया। रास्तों पर पानी भरने से लोगों को पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। कस्बे में कई दुकानों के टिन शेड उड़ गये। आंधी से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
बिजुआ। बिजुआ क्षेत्र में लगभग दस बजे से लेकर एक बजे तक झमाझम बारिश हुई इस बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। यह बारिश हर फसल के लिए वरदान साबित हुई है। खेतों में खडी फसलें भी प्राकृतिक पानी मिलने से लहलहा उठीं हैं।
पसगवां। गर्मी में परेशान लोगों को बारिश ने राहत दी है। बारिश होने से किसान भी खुश हुए हैं। तेज आंधी भी आई लेकिन क्षेत्र में किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।
भीखमपुर। सोमवार 11 बजे के करीब क्षेत्र में आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गयी।कई जगह पेड़ की डाले टूट गयी। टीन शेड उखड़ गए। आंधी से विधुतापूर्ति प्रभावित हुई है।
मोहम्मदी। आंधी के साथ हुई बरसात के चलते गर्मी से लोगों को राहत मिली है। गन्ने की फसल के लिए अमृत वर्षा हुई है। मोहम्मदी में कई जगह जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा।

बेहजम में पेड़ की डाल टूटने से एक ग्रामीण की मौत
बेहजम। सोमवार को आई तेज आंधी और बरसात के दौरान गूलर के पेड़ की डाल टूटकर गिरने से एक युवक घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।थाना नीमगांव क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर गांव में आंधी में गूलर के पेड़ की डाल गिरने से 65 वर्षीय शत्रोहन सुबह पिपिरमिंट के खेत में निराई करने गया था। आंधी आने पर वह अपने घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में सड़क किनारे लगे गूलर के पेड़ की डाल उसके ऊपर गिर गई जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिवार वाले पहले उसे बेहजम सीएचसी ले गए। जहां से उसे डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed