फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The faces of the beneficiaries blossomed after getting a bag full of ration

राशन से भरा बैग पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

Fri, 06 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
The faces of the beneficiaries blossomed after getting a bag full of ration
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत जिले की सभी 1500 उचित दर की दुकानों पर ‘अन्न महोत्सव’ का आयोजन हुआ। आयोजन में 115 शहरी क्षेत्र और 1385 ग्रामीण क्षेत्र की कोटे की दुकानों पर लाभार्थियों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मुफ्त वितरित किया गया।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी और लखनऊ मंडल के मंडलायुक्त रंजन कुमार ने तहसील गोला और विकासखंड बिजुआ के ग्राम शाहपुर, बीबीपुर, बिजुवा की उचित दर दुकानों पर जाकर आयोजन की तैयारियां देखीं। जनप्रतिनिधियों-अधिकारियों ने लाभार्थियों को पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न बैग वितरित किए। इस मौके पर मंडलायुक्त ने लाभार्थियों से बातचीत कर खाद्यान्न मिलने की पुष्टि की। इसके बाद ग्राम मुड़िया हेमसिंह पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों के साथ पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और एसपी विजय दुल के साथ 20-20 लाभार्थियों को खाद्यान्न पैकेट वितरित किए। इस मौके पर प्रभारी सीडीओ अरविंद कुमार, एसडीएम अखिलेश यादव, डॉ. अमरेश कुमार, बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह, डीएसओ विजय प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली के लल्होआ में जिला पंचायत अध्यक्ष ओम प्रकाश भार्गव, बनवारीपुर में सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार मिश्रा, मोतीपुर में सांसद प्रतिनिधि डॉ. अभिमन्यु मिश्रा, लुधौरी में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, विधायक योगेश वर्मा ने लखीमपुर, कालाआम और सैधरी में, विधायक अरविंद गिरी ने अमीर नगर, विधायक सौरभ सिंह सोनू ने बसारा, विधायक धौरहरा ने नरगड़ा, विधायक शशांक वर्मा ने शीतलापुर, विधायक रोमी साहनी ने मिलिनिया, विधायक मंजू त्यागी ने सिसौरा, विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने भूड़ा पिपरी में खाद्यान्न बैग वितरित किए।
भीखमपुर। ग्राम विकास अधिकारी गोल्डी वर्मा और प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार मिश्र ने निशुल्क बैग में गरीबों को पांच-पांच किलोग्राम राशन बांटा।
मोहम्मदी। क्षेत्र में उचित दर की दुकानों पर अन्न महोत्सव का आयोजन किया। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने कई कोटे की दुकानों का निरीक्षण किया।
मितौली। भाजपा नेता जुगुल किशोर ने आशिक नगर, छतापुर, बीडीओ मितौली ने रेवाना में इसी तरह कस्ता विधायक ने भी कई ग्राम पंचायतों में राशन और बैग वितरित किए।
धौरहरा। मूसेपुर, अदलिशपुर, जुगनूपुर, कलुआपुर की विक्रेता कल्पना की दुकान पर लेखपाल सुनील कुमार, रामलोक में लेखपाल शशांक शुक्ला की मौजूदगी में राशन वितरण किया गया।
फरधान। प्रधानमंत्री अन्न महोत्सव अंतर्गत खाद्यान्न वितरण किया गया। यहां मात्र 20 लोगों को बैग मिले बाकी मायूस होकर लौट गए या फिर अपनी बोरी में अनाज लेकर वापस जाना पड़ा।
निघासन। भिड़ौरी, भैरमपुर, मोतीपुर में भाजपा नेता आशीष मिश्रा मोनू, शीतलापुर में विधायक शशांक वर्मा ने अन्न महोत्सव के तहत अनाज और बैग आदि बांटे। छेदुई पतिया और सलीमाबाद में भी अन्न महोत्सव मनाया गया।
मैलानी। नगर क्षेत्र की सभी चार सरकारी राशन दुकानों पर चेयरमैन सत्यवती, ईओ राजेश चौधरी ने लाभार्थियों को मुफ्त बैग और राशन दिया। इसके अलावा देहात क्षेत्र में भी अन्न महोत्सव कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को नि:शुल्क बैग और राशन प्रदान किया गया।
ममरी। ब्लॉक कुंभी क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरी में 20, हैदराबाद में 15, बेहड़ा मुल्तान में 20, धिरावा में 20 लोगों को अनाज के निशुल्क बैग ग्राम प्रधानों ने बांटे। इसी तरह ग्राम पंचायत बेलवा, अहमदनगर, जंगल नंबर 13, शीतलपुर ग्रंट, लंदन पुर ग्रंट आदि पंचायतों में भी अनाज के बैग बांटे गए।
हीरा ठाकुर ने किया अन्न महोत्सव का शुभारंभ
बांकेगंज। पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री हीरा ठाकुर ने गुलाब नगर गांव स्थित राशन की दुकान पर महोत्सव का शुभारंभ करते हुए दिव्यांगजनों, विधवाओं आदि को प्रधानमंत्री की तस्वीर वाले झोलों में अन्न वितरण किया। बांकेगंज ब्लॉक प्रमुख पति राम नरेश ने बिजोखर, रोशननगर, अंबरपुर आदि गांवों में दिव्यांगजनों, विधवाओं और जरूरतमंदों को निशुल्क राशन वितरित किया। संवाद

मलिनियां गांव में रोमी साहनी ने बांटे बैग
पलियाकलां। मलिनियां गांव में पलिया विधायक रोमी साहनी ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचकर अन्न महोत्सव की शुरूआत की। पलिया चीनी मिल में सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार ने राशन बैग का वितरण किया, जबकि संपूर्णानगर कस्बा के मिल मार्ग पर अन्नू सक्सेना, सुरेश आदि कोटेदारों के यहां अन्न महोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed