{"_id":"5edfdae18ebc3e42b62cfad5","slug":"the-dragon-cut-the-forest-worker-while-catching-him-at-home-lakhimpur-news-bly4087253108","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर मेें निकले अजगर ने पकड़ते समय वनकर्मी को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर मेें निकले अजगर ने पकड़ते समय वनकर्मी को काटा
विज्ञापन
संपूर्णानगर। संपूर्णानगर वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत ट्रांस शारदा क्षेत्र के थाना हजारा मोरिनिया गांधीनगर में एक घर पर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी को पकड़ते समय अजगर ने हाथ में काट लिया। लेकिन वनकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के दौरान खून बहते हुए भी अजगर को मशक्कत से पकड़ बोरे में डाल जंगल में छोड़ दिया।
वनरेंज क्षेत्र संपूर्णानगर के अंतर्गत थाना हजारा के मोरेनिया गांधी नगर निवासी संतोष कुमार के घर अजगर निकला जिससे हड़कंप मच गया उसने वन रेंज संपूर्णानगर को सूचना दी सूचना पर डिप्टी रेंजर ने वनकर्मी रामकुमार शेरा, रामनरायण, सोमनाथ, अमर, विनोद पहुंचे और अजगर को पकड़ने का प्रयास किया तभी अजगर ने वनकर्मी रामकुमार शेरा के हाथ पर काट लिया। खून निकलने पर भी वनकर्मी ने हिम्मत नहीं छोड़ी और अन्य साथियों के साथ अजगर को पकड़ बोरे में डाल सिंगाही खुर्द संपूर्णानगर के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वहीं रामकुमार परिजनों के अनुसार रात में वनकर्मी की तबियत खराब हुई जिसे कस्बे के निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया इलाज के बाद घर भेज दिया गया अब हालात में सुधार है ।