{"_id":"65fc9cc1539c59e05004d7e7","slug":"the-district-achieved-the-target-of-purchasing-188-thousand-metric-tons-of-wheat-gola-news-c-120-1-lkh1002-116514-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जिले को मिला 1.88 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जिले को मिला 1.88 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखनऊ में मंडलायुक्त डाॅ. रौशन जैकब ने गेहूं खरीद की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल ने खरीद के इंतजामों के बारे में अवगत कराया। कहा, जिले को इस बार 1.88 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य मिला है। हालांकि फसल तैयार न होने से अभी सभी केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है।
एक मार्च से गेहूं की खरीद के लिए जिले में 156 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। 22 दिन बीतने के बाद मंडलायुक्त ने सभी जिलों के अधिकारियों के साथ खरीद की समीक्षा की। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने कहा कि क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका ख्याल रखा जाए। डिप्टी आरएमओ संतोष पटेल ने बताया कि खरीद के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के बाबत अधीनस्थ अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।
उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसान क्रय केंद्रों पर गेहूं लेकर पहुंचे इसके लिए किसानों को जागरूक किया जाएगा। गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को बिचौलिए के चक्कर में न पड़ने और गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेचने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीद के लक्ष्य को हरहाल में पूरा किया जाएगा। गलत तरीके से गेहूं के निर्यात की जानकारी होने पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए टीमें गठित कर दी गईं हैं।