फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The desire to give land to the daughters became the reason for the murder of the elderly couple

बेटियों को जमीन देने की चाहत बनी बुजुर्ग दंपती की हत्या की वजह

Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
The desire to give land to the daughters became the reason for the murder of the elderly couple
हत्या आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : LAKHIMPUR
मितौली। बुजुर्ग दंपती की गला दबाकर हत्या के मामले में बुधवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक दंपती की बहू, पौत्र बहू और नाबालिग प्रपौत्र ने संपत्ति के लालच में हत्या की थी। बुजुर्ग दंपती अपनी बेटियों को जमीन देना चाहता था, जोकि इन लोगों को मंजूर नहीं था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

पश्चिम मोहल्ला निवासी बुजुर्ग दंपती श्रीराम शुक्ला (95) और उनकी पत्नी विमलेश्वरी देवी (90) के शव संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार को बिस्तर पर मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृत दंपती की बेटी रीना पत्नी बृजेश वाजपेयी निवासी महोली की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने हत्या की आरोपी बहू मनोरमा, पौत्र वधु सुनीता उर्फ नीतू को मितौली कस्बे के प्राइमरी स्कूल के पास से, जबकि हत्याकांड में शामिल नाबालिग आरोपी प्रपौत्र को बड़ी नहर भंडेवरा के पास से पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि तीनों ने मिलकर संपत्ति के लालच में बुजुर्ग दंपति की तीन मार्च की रात नौ बजे के करीब गला दबाकर हत्या कर दी थी और दोनों शवों को तख्त पर बिस्तर लगाकर मच्छरदानी के अंदर लिटा दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग दंपती अपनी जमीन बेटियों को देना चाहते थे। इस फैसले से घर वाले नाखुश थे। जिससे नाराज होकर उनकी गला दबाकर हत्या दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि मनोरमा, सुनीता व नाबालिग प्रपौत्र ने जुर्म कबूल किया है। इन लोगों की निशानदेही पर बिस्तर के नीचे से दो गमछे भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मनोरमा और सुनीता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया, जबकि नाबालिग आरोपी को बालसुधार गृह भेजा गया है।
22 बीघा जमीन बची थी बुजुर्ग के पास - मृतक श्रीराम शुक्ला के पास 40 बीघा जमीन थी। 18 बीघा जमीन अलग रह रहे अपने इकलौते बेटे शैलेंद्र के नाम कर दी थी। बाकी बची 22 बीघा जमीन को बुजुर्ग श्रीराम अपनी बेटियों को देना चाहते थे। उनकी चार बेटियां थीं, जिसमें सुनीता की मौत हो चुकी है। रानी, रीना और बिटौआ को वह अपनी बची जमीन देना चाहते थे। इस बात का परिजन विरोध कर रहे थे।
आए दिन जमीन को लेकर कहासुनी भी हो जाती थी। मृतक दंपती अपनी कुछ जमीन का किसी को बैनामा करने वाले थे। पता लगते ही उनकी हत्या कर दी गई। मृतक के इकलौते बेटे शैलेंद्र ने बताया कि वह पिता से 18 बीघा जमीन पाकर संतुष्ट थे। उनकी पिता से किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं थी। 18 बीघे जमीन में से उन्होंने 11 बीघा जमीन अपने इकलौते बेटे कौशल को दे दी थी। कौशल ने करीब 6 माह पहले घरेलू कलह के चलते जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।

बुजुर्ग माता-पिता की मौत से टूट गया बीमार बेटा- मृतक दंपती श्रीराम शुक्ला और विमलेश्वरी देवी के इकलौते बेटे शैलेंद्र शुक्ला काफी दिनों से बीमार चल रहे हैं। बीमारी के कारण वह चलने फिरने में भी असमर्थ हैं। माता-पिता की हत्या में पत्नी, बहू और पोते के जेल जाने के बाद वह टूट से गए हैं। शैलेंद्र के कंधों पर अपने इकलौते मृत बेटे कौशल के बच्चों का भी भार आ गया है। अब घर में ऐसा कोई नहीं बचा है जो बीमार शैलेंद्र व उनके बच्चों की परवरिश कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed