{"_id":"6454014b4d442f12ce08d284","slug":"the-desire-for-change-was-visible-in-the-new-nagar-panchayats-lakhimpur-news-c-4-1-145780-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नई नगर पंचायतों में बदलाव की दिखी ललक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नई नगर पंचायतों में बदलाव की दिखी ललक
विज्ञापन
मतदान के लिए लगी महिलाओं की लाइन।
लखीमपुर खीरी। जिले की नवसृजित नगर पंचायत निघासन और भीरा कस्बे के लोग पहली बार नगर पंचायत के लिए मतदान कर रहे हैं। यहां के मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा। मतदाताओं का कहना है कि अभी तक वे ग्राम पंचायत के लिए मतदान करते आए हैं, पहली बार नगर की सरकार बनाने के लिए वोट किया है। मतदाता इस बात को लेकर भी उत्साहित हैं कि अब उन्हें नगरीय सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां मतदान प्रतिशत भी बढ़ा है।
निघासन कस्बे की पूजा मौर्या कहती हैं कि नगर पंचायत बनने के बाद पहली बाद वोट डालकर अच्छा लग रहा है। अब कस्बे को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। बिजली- पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। विकास कार्यों को गति मिलेगी। जसपाल सिंह पल्ला कहते हैं कि नगर पंचायत के लिए पहली बार वोट डालकर बेहद खुशी मिल रही है। 1857 में बनी तहसील के मुख्यालय को तीन साल पहले नगर पंचायत का दर्जा मिला था। सतपाल सिंह का कहना है निघासन नगर पंचायत के लिए पहली बार वोट डाल कर गर्व और खुशी का अनुभव हो रहा है। अब निघासन को भी तरक्की के पंख लगेंगे।
बिजुआ और भीरा में भी लोगों में मतदान के प्रति भारी उत्साह रहा। मतदाताओं ने कहा कि अब हमारे कस्बे की सुविधाएं बढ़ जाएंगी। ग्राम पंचायत को विकास के लिए जो धनराशि मिलती थी अब उससे कई गुना धनराशि हमारे कस्बे के विकास के लिए मिलेगी। इससे कस्बे के लोगों को सड़क, शुद्ध पेयजल, बेहतर साफ सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि सुविधाएं मिल सकेंगी। इसको लेकर युवाओं और महिलाओं में भी भारी उत्साह दिखा।