फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The deadline has long passed, crores of rupees have been spent, yet two overbridges remain incomplete

Lakhimpur Kheri News: मियाद कब की गुजरी, करोड़ों रुपये खर्च, फिर भी अधूरे दो ओवरब्रिज

Thu, 27 Mar 2025 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The deadline has long passed, crores of rupees have been spent, yet two overbridges remain incomplete
गोला रेलवे क्रासिंग का अधूरा पड़ा ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में लगी मरीजों की भीड़।
लखीमपुर/फरधान। पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे पर फरधान और गोला गोकर्णनाथ में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। करोड़ों रुपये का बजट भी खर्च हो चुका है, इसके बाद भी लोगों को सुविधा नहीं मिल पाई। निर्माण अधूरा होने की वजह से लोगों को जाम में फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फरधान और गोला रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण फरवरी 2021 में शुरू कराया गया था। काम मई 2022 तक पूरा होना था। शुरुआत में काम तेज गति से चला, लेकिन कोरोना की वजह से लाॅकडाउन लग गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन खत्म के बाद भी काम शुरू हुआ, लेकिन आज तक रफ्तार नहीं पकड़ सका। बजट के अभाव में बीच में कई बार काम बंद हुआ।
रेलवे ओवरब्रिज निर्माण को शुरू हुए चार साल से अधिक हो गए, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ। एनएचएआई के अधिशाषी अभियंता शुभ नारायण से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, विजय कंस्ट्रक्शंस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर इंजीनियर दिलीप कुमार ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। फरधान ओवरब्रिज तीन से चार माह में चालू हो जाएगा। गोला में अभी समय लगेगा।

गोला रेलवे क्रासिंग का अधूरा पड़ा ओवरब्रिज। संवाद

गोला रेलवे क्रासिंग का अधूरा पड़ा ओवरब्रिज। संवाद- फोटो : मेडिकल कॉलेज के नेत्र विभाग में लगी मरीजों की भीड़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed