{"_id":"61aa55bc7122ea2b793f1a7b","slug":"the-dead-bodies-of-the-loving-couple-were-found-hanging-from-the-tree-lakhimpur-news-bly468031175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
युवक और किशोरी की बिरादरी अलग-अलग होने से दोनों ने उठाया आत्मघाती कदम
लखीमपुर खीरी। ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ से लटके मिले। जानकारी मिलने के बाद गांव में शवों को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवक का गांव की ही अनुसूचित जाति की 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की बिरादरी अलग-अलग होने से परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे, जबकि दोनों प्रेमी युगल एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं थे।
शुक्रवार को सुबह के वक्त प्रेमी युगल ने गांव के बाहर गन्ने के खेत में आम के पेड़ से एक साथ फंदा लगा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोपहर करीब 12 बजे उधर से गुजरे ग्रामीणों ने शवों को पेड़ से लटका देखा तो इसकी सूचना गांव में दी। इसके बाद मौके पर देखने वालों का तांता लग गया। युवक व किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। दोनों के घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक किशोरी की मां ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद गांव पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
युवक और किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था, जिसकी जानकारी परिजन के अलावा गांव वालों को भी थी। दोनों की बिरादरी अलग-अलग होने से परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इसी बात से परेशान होकर दोनों ने फंदा लगाकर जान दे दी। अभी तक इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। मृतका की मां की सूचना पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
- टीएन दुबे, सीओ, धौरहरा