{"_id":"65ac2c2a2aca856d0106e784","slug":"the-days-temperature-dropped-by-three-degrees-it-was-the-coldest-day-in-the-state-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-13296-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दिन का पारा तीन डिग्री गिरा... प्रदेश में सबसे ठंडा रहा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दिन का पारा तीन डिग्री गिरा... प्रदेश में सबसे ठंडा रहा दिन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बेहजम। कानपुर के साथ लखीमपुर में शनिवार को सबसे ज्यादा सर्दी का सितम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मुताबिक, अधिकतम पारा तीन डिग्री गिरकर 11 पर जा पहुंचा। इससे दिन में भी रात जैसी सर्दी रही। लोग कंपकंपाते रहे। वहीं, न्यूनतम पारा एक डिग्री बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले कुछ दिनों में भी ठंड से निजात मिलती नहीं दिख रही है।
कुछ दिनों से लगातार सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से तराई इलाके में गलन पहले से ज्यादा बढ़ गई है। तीन दिन से धूप न निकलने से दिक्कत और बढ़ गई है। लोग दिन भर आग का सहारा लेकर सर्दी से बचाव करते दिखे। शनिवार को आसमान में बादल छाए होने की वजह से धूप नहीं निकली। शाम सी ही ग्रामीण इलाकों में कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ठंड से किसी तरह से राहत नहीं मिलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बच्चों का रखे विशेष ध्यान
बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय पड़ रही सर्दी से सबसे ज्यादा नवजात बच्चों को खतरा हो सकता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही उन्हें बीमार कर सकती है। इसलिए ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। जिला अस्पताल के डॉक्टर आरपी वर्मा बताते हैं कि बच्चों को ज्यादा से ज्यादा गर्म कपड़े पहनाएं। साथ ही घर के कमरों का तापमान नियंत्रित रखें। जिससे गलन का एहसास कम हो। ऐसे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने से बचाएं।