फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The danger of forest fire averted after the rain

बारिश के बाद जंगल में आग लगने का खतरा टला

Fri, 11 Jun 2021 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
The danger of forest fire averted after the rain
अब जंगलों में अवैध घुसपैठ और वनापराध रोकने के लिए मानसून पेट्रोलिंग की तैयारी
विज्ञापन

बांकेगंज। मानसून से पहले झमाझम बारिश होने से दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों में गर्मी के मौसम में लगने वाली आग का खतरा टल गया है। बारिश होने से जमीन पर पड़ीं सूखी पत्तियां गीली हो गईं हैं। इससे आग लगने की आशंका अब न क बराबर है।
बसंत ऋतु में पतझड़ के बाद गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। सूखी पत्तियों में आग लगने से वन संपदा को करोड़ों की क्षति होती है। वहीं वन्यजीवों की मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। मार्च से जून तक यह खतरा बना रहता है। इस दौरान वन विभाग को काफी एहतियात बरतनी पड़ती है। अब प्री मानसून के आने से वन विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बारिश के बाद जंगल में घुसपैठ रोकना एक बड़ी चुनौती
बारिश होने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व में अब वन विभाग को जंगल में घुसपैठ रोकना एक बड़ी चुनौती होगा। बरसात के मौसम में जंगलों में प्राकृतिक रूप से उगने वाला कटरूआ और धरती के फूल बीनने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल में जाते हैं। इसके अलावा बारिश के मौसम में जंगल के अंदर कई जगह जलभराव हो जाने से पेट्रोलिंग में भी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में वनापराध बढ़ने की आशंका रहती है। इसे देखते हुए वन विभाग हर साल विशेष मानसून पेट्रोलिंग करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून से पहले हुई तेज बारिश से जंगल में आग लगने का खतरा कम हो गया है। अब वनापराध रोकने की चुनौती का सामना करना है। इसके लिए मानसून पेट्रोलिंग की तैयारी कर ली गई है। - डॉ. अनिल कुमार पटेल, उपनिदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed