फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The culvert could not bear the load of the trolley full of wheat, it sank

Lakhimpur Kheri News: गेहूं भरी ट्रॉली का बोझ सह नहीं सकी पुलिया, धंस गई

Sun, 09 Apr 2023 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The culvert could not bear the load of the trolley full of wheat, it sank
अलीगंज रोड पर गेहूं भरी ट्राली निकलने से धंसी पुलिया में पलटी गेहूं भरी ट्राली।
गोला गोकर्णनाथ। शहर के बीचोबीच अलीगंज रोड की पुलिया शनिवार सुबह गेहूं भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के भार से धंस गई। इससे ट्रॉली पलट गई। हालांकि, बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विज्ञापन

मेला मैदान होते हुए सतौती तालाब में गिरने वाले नाले पर बनी पुलिया काफी पुरानी हो चुकी है। इस नाले के ऊपर से गुजरी अलीगंज रोड सबसे व्यस्त सड़क है। शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव सिसोकन निवासी राम कैलाश अपनी ट्रॉली में गेहूं भरकर कृषि उत्पादन मंडी समिति बेचने जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने अलीगंज रोड पर आकर साइड ली, ट्रॉली का पहिया पुलिया के ऊपर पड़ते ही पुलिया धंस गई। इससे गेहूं भरी ट्रॉली पलट गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि सुबह का समय था और बाजार पूरी तरह खुली नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि पुलिया के दोनों ओर पहले मुंडेर थी, जिसे पिछले माह चले अतिक्रमण अभियान के तहत प्रशासन ने हटवा दिया था। मुंडेर न होने से पुलिया के ऊपर से ट्रॉली के गुजरने के कारण हादसा हुआ है। नगर पालिका परिषद ईओ प्रदीप नारायण दीक्षित ने बताया है कि घटना की जानकारी है। पुलिया का शीघ्र निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed