फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The country with the traitors who should apologize : Laxmikant

देशद्रोहियों का साथ देने वाले देश से माफी मांगें : लक्ष्मीकांत

Fri, 26 Feb 2016 09:57 PM IST
लखीमुपर खीरी।
लखीमुपर खीरी। Updated Fri, 26 Feb 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
The country with the traitors who should apologize : Laxmikant
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर जो लोग जेएनयू में देशद्रोह करने वालों के साथ हैं, उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। यह कहना है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी का। शुक्रवार को बरेली में होने वाली रैली की तैयारियों की समीक्षा के बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए।
विज्ञापन

राहुल गांधी के जेएनयू दौरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह पंडित नेहरू का अपमान है कि उनका परपोता ऐसे लोगों के साथ है, जो देशद्रोही नारे लगा रहे थे। जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर हुई कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि वीडियो टेप में उनकी संलिप्तता स्पष्ट हो गई है। भाजपा देशद्रोह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।  
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे देश में प्रधानमंत्री की आठ रैलियां होने वाली हैं। इसमें यूपी में सिर्फ बरेली में होगी। रैली में प्रधानमंत्री किसानों के लिए शुरू की गई योजनाओं की जानकारी देंगे। इस रैली से यूपी की तस्वीर बदलने की तैयारी है। एमएलसी चुनाव पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 36 में से 21 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जबकि बसपा के केवल चार हैं। इससे पूरे प्रदेश में संदेश गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा से लड़ाई सिर्फ भाजपा की है। सपा की नीतियों से मतदाता निराश हैं, वे भाजपा को वोट देंगे। शहर में रेलवे का माल गोदाम न बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे  को लोकसभा में रखवाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी, पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, अवध क्षेत्र के  उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह और मीडिया प्रभारी रमेशचंद्र मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली से पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा
बरेली में मोदी की रैली के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यहां पार्टी कार्यालय पर होमवर्क किया। उन्होंने एक-एक पदाधिकारी से रैली की तैयारी की बाबत जानकारी ली और बरेली जाने वाले वाहनों के नंबर साथ लाए प्रोफार्मा पर भरकर साथ ले गए। इसमें मोहम्मदी से सर्वाधिक 17 बसें, जबकि लखीमपुर से 11 बसें ले जाने की बात सामने आई तो प्रदेशाध्यक्ष खुश हो गए।
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बरेली में 28 फरवरी को होने वाली किसान रैली में 2017 के विधान सभा चुनाव का उद्घोष होने वाला है यह रैली किसानों के लिए है। उन्हें बताया गया कि लखीमपुर और मोहम्मदी के अलावा गोला और पलिया से 10-10, निघासन से चार, धौरहरा, कस्ता से तीन-तीन जबकि श्रीनगर से छह बसें बरेली जाएंगी। कुल मिलाकर जिले से 64 बसें और 100 कारें कार्यकर्ताओं को लेकर बरेली जाएंगी। वाहनों को बरेली ले जाने की व्यवस्था प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र प्रताप सिंह को दी गई है। दोनों पदाधिकारी रात दिन एक कर बरेली की रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को ले जाने की तैयारी में जुटे हैं।


‘केंद्र का पैसा, बीजेपी सांसदों-विधायकों को नहीं मिलता’
लखीमपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बैठक में कार्यकर्ताओं को बताया कि किसानों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमाम कार्य किए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार बीच में गड़बड़ी कर रही है। प्रदेश सरकार बीजेपी के सांसदों और विधायकों को केंद्र का पैसा नहीं देती, जिससे किसानों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिलता है। बैठक में जिला अध्यक्ष शरद वाजपेयी, अनुप गुप्ता, पूर्वमंत्री रामकुमार वर्मा, पूर्व  विधायक अरविंद गिरि, कुल भूषण सिंह, अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, उमेश मिश्रा, डॉ. प्रीति वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, अनूप  शुक्ला, विजय शुक्ला रिंकू, विजय माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, प्रशांत राजवंश,  आशू मिश्रा, उमेश मिश्रा, कुंवर राज राजेश्वर सिंह और सुनील सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed