फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The Constitution is the basis of rights, duties and governanc

Lakhimpur Kheri News: संविधान ही अधिकार, कर्तव्य और शासन प्रणाली का आधार

Thu, 27 Nov 2025 02:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 27 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The Constitution is the basis of rights, duties and governanc
पलिया के दुधवा मुख्यालय में संविधान दिवस पर शपथ लेता स्टाफ। स्रोत : पार्क प्रशासन
लखीमपुर खीरी। संविधान दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया संविधान 26 जनवरी, 1950 से लागू हुआ, जो भारत के लोकतांत्रिक, धर्म निरपेक्ष और सामाजिक ढांचे का आधार है। प्रवक्ता रवि तिवारी ने कहा कि संविधान ही देश की व्यवस्था, नागरिकों के अधिकार-कर्तव्य और शासन प्रणाली का आधार है। कार्यक्रम में डॉ. रईस अहमद उस्मानी, कोमल सिंह, चंद्रप्रभा अवस्थी, जावेद अली एडवोकेट, आनंद श्रीवास्तव, अब्दुल रहीम, अकील खान, शत्रोहन लाल वर्मा, गुलफाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सपा युवा फ्रंटलों की तरफ से आयोजित विचार गोष्ठी में प्रोफेसर रमेश दीक्षित ने कहा कि भारत का संविधान स्वतंत्रता आंदोलन के लंबे संघर्षों से उपजे मूल्यों का महान दस्तावेज है। यह देश के कमजोर, दमित और वंचित वर्गों के अधिकारों की सबसे बड़ी गारंटी है। कार्यक्रम संयोजक शशांक यादव ने सामाजिक न्याय, सद्भाव और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की। मुख्य अतिथि सांसद उत्कर्ष वर्मा ने संविधान पर मंडराते खतरों की चर्चा गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की। संवाद कलक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण दिखाया व सुना गया। कार्यक्रम के दौरान एसओसी संजय आनंद, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

पलिया के दुधवा मुख्यालय में संविधान दिवस पर शपथ लेता स्टाफ। स्रोत : पार्क प्रशासन

पलिया के दुधवा मुख्यालय में संविधान दिवस पर शपथ लेता स्टाफ। स्रोत : पार्क प्रशासन

पलिया के दुधवा मुख्यालय में संविधान दिवस पर शपथ लेता स्टाफ। स्रोत : पार्क प्रशासन

पलिया के दुधवा मुख्यालय में संविधान दिवस पर शपथ लेता स्टाफ। स्रोत : पार्क प्रशासन

पलिया के दुधवा मुख्यालय में संविधान दिवस पर शपथ लेता स्टाफ। स्रोत : पार्क प्रशासन

पलिया के दुधवा मुख्यालय में संविधान दिवस पर शपथ लेता स्टाफ। स्रोत : पार्क प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed