फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The CM gave home to the women and the faces blossomed

सीएम ने महिलाओं को दी घरौनी, तो खिले चेहरे

Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The CM gave home to the women and the faces blossomed
खीरी जिले की महिला को घरौनी वितरण करते मुख्यमत्रीं - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) वितरण का शनिवार को भव्य कार्यक्रम हुआ। इसमें जनपद की चार लाभार्थी महिलाएं शामिल हुईं। राजधानी लखनऊ में हुए घरौनी वितरण कार्यक्रम में तहसील लखीमपुर के ग्राम सांडा निवासी जदुराई, कुसमा देवी व तहसील पलिया के चंदनचौकी निवासी रामरती राणा एवं ठगनी ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंदनचौकी की रामरती राना व ठगनी को घरौनी प्रदान की। सीएम के हाथों घरौनी प्रपत्र मिलने से दोनों थारू जनजाति की महिलाओं के चेहरे के खिल उठे। रामरती राना एवं ठगनी को घरौनी मिलते ही कलक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण देख रही महिलाओं की तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा। इन चारों महिलाओं को लखनऊ कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने तहसीलदार अमिता यादव अपने संग लेकर पहुंची।
विज्ञापन

लखनऊ में कार्यक्रम के बाद कलक्ट्रेट सभागार में विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि अरविंद संजय ने करीब 250 महिलाओं को घरौनी का वितरण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों व अफसरों ने लाभार्थियों से बातचीत करते हुए घरौनी के फायदे बताए। इसके अलावा जिले की सभी सात तहसीलों में भी घरौनी वितरण का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed