फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The cleanliness system was exposed in a quarter of an hour of rain

Lakhimpur Kheri News: पौन घंटे की बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल

Sun, 23 Aug 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 23 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The cleanliness system was exposed in a quarter of an hour of rain
मोहल्ला कोतवाली में मस्जिद वाली गली में बारिश के बाद फौली गंदगी। संवाद
ओयल। रविवार दोपहर करीब पौन घंटे की झमाझम बारिश ने नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियां चोक होने से बारिश और गंदा पानी कई घरों में भर गया। सड़कों पर तालाब जैसा नजारा हो गया। पानी उतरने के बाद गंदगी और कीचड़ फैल गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई बारिश के बाद महाबीरी में लतीफ व शरीफ के मकान के आगे, ठठेरन टोला में हीरा गुप्ता के मकान के सामने, कोतवाली से मस्जिद जाने वाली सड़क और कबड़ियन टोला में सलीम, पूर्व सभासद नगेंद्र चौधरी, संदीप व पूर्व सभासद बकड़ियनटोला स्व. जमीन अहमद के घरों में पानी भर गया। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बारिश के बाद काफी देर तक घरों के बाहर पानी भरा रहा। आरोप है कि नियमित सफाई न होने से जलभराव होता है। सफाईकर्मी ऊपर से नाली साफ कर चले जाते हैं, जबकि तली से सफाई नहीं करते।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ऋषीकेश वर्मा ने बताया कि नालियों की नियमित सफाई कराई जाती है। समस्या वाले स्थान पर सफाई कराई जाएगी। कबड़ियन टोला में नालियों पर अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed