{"_id":"663f151818ee6748be049130","slug":"the-city-echoed-with-slogans-of-jai-parshuram-in-the-procession-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-119715-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शोभायात्रा में जय परशुराम के नारों से गूंजा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शोभायात्रा में जय परशुराम के नारों से गूंजा शहर
विज्ञापन
गोला में भगवान परशुराम का पूजन करते श्रद्धालु।संवाद
पलियाकलां। श्रीकुल सेवा संस्थान और ब्राह्मण समाज की तरफ से भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस श्रीकुल सेवा संस्थान में जाकर संपन्न हुई। भंडारे में भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर श्रीकुल सेवा आश्रम में तीन दिवसीय भगवान के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। आठ मई को रामचरित मानस का पाठ हुआ, जो नौ मई को समाप्त हुआ। इसके बाद बृहस्पतिवार की देर शाम केक काटकर भगवन परशुराम का जन्मदिन मनाया गया। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से भंडारे की शुरुआत हुई।
शाम पांच बजे के बाद श्रीकुल आश्रम से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान परशुराम की झांकी सजाई गई। राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती की झांकियां रिक्शों पर रखी गईं। शोभायात्रा नगर पालिका रोड, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड होते हुए वापस काकूपुरियान मोहल्ला स्थित श्रीकुल आश्रम में जाकर संपन्न हुई। भक्तों की भीड़ का आलम यह रहा कि काफी देर तक पुलिस चौकी तिराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
श्रद्धाभाव से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
गोला गोकर्णनाथ। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाया गया। हवन-पूजन और भंडारे के आयोजन किए। पुजारी दिवाकर पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम का पूजन किया। परशुराम विचार मंच के राम लखन वाजपेई, विधायक अमन गिरि, पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू आदि ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सुंदरकांड पाठ और भंडारा कराकर प्रसाद वितरित कराया। इस मौके पर संजय दीक्षित, संजय अवस्थी, काशी विश्वनाथ तिवारी, संजीव दीक्षित, रुद्र वाजपेई, शशिकांत मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -