फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The children's cry became the voice of the village, demanding a road amid waterlogging

Lakhimpur Kheri News: बच्चों की पुकार बनी गांव की आवाज, जलभराव के बीच सड़क की मांग

Thu, 02 Jul 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
The children's cry became the voice of the village, demanding a road amid waterlogging
पानी में खड़े होकर डीएम से गुहार लगाते बच्चे। स्रोत: वीडियोग्रैब
धौरहरा। ग्राम पंचायत अमेठी के मजरा महादेव में बदहाल सड़क और जलभराव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे जलभराव से घिरी सड़क पर खड़े होकर जिलााधिकारी से सड़क बनवाने की अपील करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पहली ही बरसात में सड़क पर जलभराव हो गया। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से आवागमन प्रभावित है। स्कूल जाने वाले बच्चों समेत ग्रामीणों को रोजाना पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

वीडियो में बच्चे कहते हैं कि डीएम साहब, सड़क बनवा दीजिए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण और जल निकासी की समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
प्रसारित वीडियो मेरे संज्ञान में नहीं है। फिर भी मैं दिखवाता हूं। जो भी समस्या होगी, उसका समाधान कराया जाएगा।
-गगनदीप सिंह, बीडीओ, धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed