फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Technician suspended for involvement in money deposited in account

Lakhimpur Kheri News: खाते में डलवाए रुपये, संलिप्तता मिलने पर टेक्नीशियन निलंबित

Sat, 03 Oct 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Technician suspended for involvement in money deposited in account
गोला गोकर्णनाथ। विद्युत उपकेंद्र 33/11 केवी उचौलिया के टेक्नीशियन संगम कश्यप के खिलाफ सात उपभोक्ताओं ने रुपये लेने की शिकायत की थी। उपभोक्ताओं ने शपथ एवं साक्ष्य देकर कुछ मामलों में धनराशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप लगाया था। जांच में उसकी संलिप्तता की पुष्टि होने पर अधीक्षण अभियंता मनीष कुमार झा ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं में मूड़ाभाई कंजा निवासी शिवम वर्मा, राजगढ़ निवासी महेश्वरी देवी, पिपरियाडीह निवासी मुन्नेंद्र सिंह, घरथनिया निवासी सुनील कुमार, कौशल किशोर वर्मा, केशव कुमार और हेमपुर निवासी जगदीश प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रकरण की जांच अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड गोला एवं मोहम्मदी ने की। जांच में संगम कश्यप, टेक्नीशियन ग्रेड-टू की संलिप्तता की पुष्टि होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि निलंबन अवधि में उन्हें पलिया विद्युत वितरण उपखंड से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed